'सोते हुए शेर को जगाना नहीं चाहिए', ये कहावत तो आप सब ने सुनी ही होगी. लेकिन अगर कोई सोते हुए शेर को जगा दे तो अंजाम कितना खतरनाक हो सकता है शायद ही आपने ये देखा हो. हाल ही में सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा एक वीडियो इसी खौफनाक मंजर को बयां कर रहा है. इस वीडियो को अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है आईपीएस रूपिन शर्मा ने.
सोशल मीडिया में इन दिनों ये विडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक तेंदुआ गड्ढे में पड़ा हुआ नजर आ रहा है. तेंदुए के आसपास लोगों ने भीड़ लगा रखी है. हर कोई ज़ोर-जोर से आवाज़ कर रहा है. हर कोने से लोग उस तेंदुए की फोटो खींच रहे हैं, लेकिन एक आदमी उसके बेहद करीब जाकर मोबाइल से फोटो खींचता हुआ नजर आ रहा है. फिर जो हुआ उसे देख कर आप सबके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. तेंदुए का सब्र टूट गया और वो उस आदमी पर झपट पड़ा जो उसके पास आकर फ़ोटो खींच रहा था. 17 सेकेंड का ये विडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से फ़ैल रहा है.
And ...
— Rupin Sharma IPS (@rupin1992) July 2, 2021
Then we blame the animals ????????????????????
We are looking for too many #photography opportunities.
Let them live in peace , pls.@SudhaRamenIFS @ParveenKaswan @susantananda3 pic.twitter.com/ODkAVhR9WM
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
तेंदुए ने उस आदमी को गड्ढे में नीचे खींच लिया, जिसे देखकर वहां मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई. कुछ सेकंड बाद ही तेंदुए ने उस आदमी को छोड़ दिया, तेंदुए ने बेशक किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया, लेकिन ये वीडियो लोगों के लिए एक सबक बनकर जरूर सामने आया है. इस वीडियो के कैप्शन में IPS रूपिन शर्मा ने लिखा है, 'फिर हम जानवरों को दोष देते हैं. बहुत सारे लोग यहां फोटोग्राफी का मौका तलाश रहे हैं, कृपया उन्हें शांति से रहने दो'.
इस वीडियो पर लोगों ने जानवरों के साथ हो रहे इस बर्ताव पर चिंता जाहिर की है. एक यूजर ने लिखा, "जंगली जानवरों के साथ इस तरह का व्यवहार निंदनीय है. कहते हैं, टाइगर हो या तेंदुआ, ये जानवर तब तक किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते जब तक उन्हें छेड़ा ना जाए. लेकिन अगर उनके ही घर में उनके साथ तरह का बर्ताव किया जाएगा, तो अंजाम इतना ही खौफनाक हो सकता है."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं