Leopard Black Panther Viral Photo: जंगल में अक्सर जानवर शिकार के अलावा अठखेलियां करते भी नजर आते हैं. इस बीच मस्ती करते जानवरों के इन खूबसूरत लम्हों को कुछ फोटोग्राफर कैमरे में कैद कर लेते हैं, जिन पर से नजरें हटाना कई बार मुश्किल हो जाता है. यूं तो इंटरनेट पर वाइल्ड लाइफ से जुड़े कई वीडियो और फोटो सामने आते रहते हैं, लेकिन इनमें कुछ शानदार क्लिक वाकई दिल जीत लेते हैं. हाल ही में वायरल तेंदुए और ब्लैक पैंथर की इस तस्वीर में दोनों एक साथ दौड़ते नजर आ रहे हैं, जैसे कि दोनों में कोई रेस लगी हो.
यहां देखें पोस्ट
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
फोटोग्राफी कोई आसान काम नहीं है. इसके लिए सही एंगल और फ्रेम बनाने के अलावा कई तरीके से दिमाग चलाने की जरूरत होती है और बात जब जंगली जानवरों से जुड़े फोटोज की हो तो उन्हें कैप्चर करना और भी ज्यादा मुश्किल हो जाता है. हाल ही में Shaaz Jung नाम के फोटोग्राफर द्वारा खींची गई एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच रही है, जिसे इंस्टाग्राम पर 9 अगस्त को शेयर किया गया था. यह तस्वीर दौड़ते तेंदुआ और ब्लैक की है, उनके शरीर के पैर्टन और बनावट आदि सब शानदार तरीके से कैप्चर किया गया है.
बताया जा रहा है कि, तस्वीर में दिख रहे इस मेलानिस्टिक तेंदुआ दक्षिण भारत के घने जंगलों में पाया जाता है, जिसे आम भाषा में ब्लैक पैंथ के रूप में जाना जाता है, जो कि पूरी तरह से काले या फिर गहरे रंग का होता है. पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'द फॉरेस्ट ऑफ ड्यूलटी.' एक दिन पहले शेयर किए गए इस पोस्ट को अब तक 1 लाख 68 हजार से भी ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. पोस्ट देख चुके लोग इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'क्या गजब का लम्हा कैप्चर किया है.'
ये भी देखें- एयरपोर्ट पर पैपराज़ी से अनन्या पांडे का LOL चप्पल वाला सवाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं