फिल्मों में आपने कई बार बड़े-बड़े जानवरों को देखा होगा. शेर, चीता या तेंदुआ फिल्मों में कई बार नजर आते हैं लेकिन ये एक एक्सपर्ट्स की निगरानी में ट्रेंड जानवर होते हैं. क्या हो अगर फिल्म में या फिल्म के सेट पर कोई वाइल्ड एनिमल आ जाए? ऐसा ही कुछ मुंबई फिल्म सिटी में मराठी टीवी शो सुख म्हणजे नक्की की आस्था की शूटिंग के दौरान देखने को मिला. इस बीच सेट पर तेंदुआ दिखने की खबर जंगल में आग की तरह वायरल हो गई और पूरे सेट पर भगदड़ मच गई. शूटिंग के दौरान तेंदुआ का वहां पहुंचना कैमरे में भी कैद हो गया, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है.
मुंबई फिल्म सिटी में आ पहुंचा तेंदुआ
इन दिनों मुंबई के गोरेगांव में तेंदुआ दिखने की खबरें आम होती जा रही हैं. आए दिन घरों या जंगल के आसपास तेंदुआ नजर आता है, लेकिन अब तो ये तेंदुआ सीधे मुंबई फिल्म सिटी पहुंच गया. बताया जा रहा है कि 26 जुलाई को मराठी टीवी सीरियल सुख म्हणजे नक्की की आस्था की शूटिंग फिल्म सिटी में चल रही थी, जहां 200-250 लोग मौजूद थे. इस दौरान कुछ लोगों ने तेंदुआ देखा और भगदड़ मच गई, इसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सेट पर तेंदुआ घुसता हुआ नजर आ रहा है और लोगों का कहना ये है कि यहां पर एक नहीं बल्कि दो-दो तेंदुए घुस आए थे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
AICWA ने जताई नाराजगी
जिस समय तेंदुआ सेट पर घुसा उस दौरान वहां पर 200 से ज्यादा लोग मौजूद थे, ऐसे में किसी की जान पर भी बन आ सकती थी. इसे देखते हुए ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने कड़ी नाराजगी जताई और तंदुओं को जल्द से जल्द वहां से खदेड़ने का अल्टीमेटम दिया. उन्होंने बताया कि पिछले 10 दिनों के अंदर ये तीसरी चौथी घटना है, जहां तेंदुआ स्पॉट किया गया. उन्होंने कहा कि फिल्म सिटी के सेट पर बार-बार तेंदुआ घुस रहा है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर सरकार ने अब तक कोई कदम नहीं उठाया. अगर जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो हम कलाकारों और सभी मजदूरों के साथ मिलकर हड़ताल करने को मजबूर हो जाएंगे.
ये भी देखें: एक बार फिर दुल्हन बनीं आलिया और दूल्हा बने रणवीर सिंह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं