Paraglider Entangled In Tower Crane: पैराग्लाइडिंग का रोमांच जब जान पर बन आए, तो मंजर वाकई खौफनाक हो जाता है. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी भी धड़कनें तेज हो जाएंगी. चीन के नानचेंग शहर में एक पैराग्लाइडर का पैराशूट अचानक अपना रास्ता भटक गया और वह एक निर्माणाधीन साइट की क्रेन में जा फंसा. यह घटना किसी फिल्मी सीन जैसी लगती है, लेकिन हकीकत में यह एक शख्स के लिए करीब 4 घंटे तक चले 'मौत' के संघर्ष की कहानी है.
हवा ने पलटा पासा और फंस गई जान (China paraglider viral video)
आसमान में उड़ते वक्त सब कुछ सामान्य था, तभी अचानक हवा का एक तेज झोंका आया और पायलट का अपने पैराशूट पर से कंट्रोल पूरी तरह खो गया. अनियंत्रित पैराग्लाइडर हवा में बहते हुए सीधे एक कंस्ट्रक्शन साइट की ओर चला गया. देखते ही देखते पैराशूट की रस्सी वहां लगी एक विशाल टावर क्रेन के ऊपरी हिस्से में बुरी तरह उलझ गई. शख्स जमीन से 200 फीट की ऊंचाई पर लटक गया था और उसका बचना नामुमकिन सा लग रहा था.
🇨🇳 Nanchong, #China
— Ian Collins (@Ian_Collins_03) June 21, 2026
(June 19). A paraglider became entangled in a tower crane. He hung there for 4 hours pic.twitter.com/ahPURmyumL
4 घंटे तक चला रेस्क्यू का रोमांच (200 feet high rescue)
शाम सवा छह बजे जब स्थानीय लोगों ने उसे लटकते देखा, तो तुरंत इमरजेंसी सर्विसेज को बुलाया गया. फायर ब्रिगेड की टीम के लिए चुनौती बहुत बड़ी थी. जमीन पर कंस्ट्रक्शन का मलबा और गहरे गड्ढे होने के कारण नीचे सेफ्टी कुशन बिछाना मुमकिन नहीं था. टीम ने सूझबूझ दिखाई और 236 फीट लंबी सीढ़ी का सहारा लेकर ऊपर तक पहुंच बनाई. रस्सियों को काटा गया और रात के करीब 10 बजे उस शख्स को सकुशल जमीन पर लाया गया.
ये भी पढ़ें:-दुनिया की सबसे खतरनाक दुकान! यहां सामान लेने के लिए जेब में पैसे नहीं...जिगरा होना चाहिए
डिहाइड्रेशन का शिकार हुआ पायलट (Nanchang paragliding accident)
लगातार 4 घंटे तक हवा में लटके रहने के कारण वह शख्स पूरी तरह टूट चुका था. गनीमत यह रही कि उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई. हालांकि, इतनी देर तक ऊंचाई पर भूखे प्यासे लटके रहने से वह बुरी तरह डिहाइड्रेशन का शिकार हो गया था. समय रहते मिले इलाज के कारण उसकी जान बच गई.
ये भी पढ़ें:-सिर्फ 12,000 में मनाली से वर्क फ्रॉम होम, कपल के इस बजट वीडियो ने सोशल मीडिया के उड़ाए होश
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं