विज्ञापन
This Article is From Nov 27, 2017

देखिए कैसे सर्कस के शो के दौरान पिंजरे से निकल भागा बाघ, वीडियो हो रहा वायरल

घटना के झकझोर देने वाले वीडियो में दिख रहा है कि कैसे बाघ के पिंजरे से निकलने के बाद वहां उथलपुथल मच गई.

Also Read in
देखिए कैसे सर्कस के शो के दौरान पिंजरे से निकल भागा बाघ, वीडियो हो रहा वायरल
चीन के एक गांव में सर्कस देखना लोगों के लिए किसी भयानक सपने के सच होने जैसा साबित हुआ. सर्कस के शो के दौरान एक बाघ पिंजरे से निकल कर लोगों के बीच पहुंच गया जिसके बाद अफरातफरी मच गई. घटना के झकझोर देने वाले वीडियो में दिख रहा है कि कैसे बाघ के पिंजरे से निकलने के बाद वहां उथलपुथल मच गई. इस घटना में दो बच्‍चे घायल हो गए, हालांकि उन्‍हें मामूली चोटें आई हैं.

चीन के शांग्‍जी प्रांत के लिनफेन में 25 नवंबर को हुई इस घटना के अलग अलग वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हैं जिनमें दिख रहा है कि कैसे यह पूरा वाकया हुआ. वीडियो में दिख रहा है कि करतब के दौरान एक बाघ पिंजरे से निकल जाता है जिसके बाद वहां मौजूद दर्शकों में अफरातफरी मच जाती है.

यह भी पढ़ें : शेर के पिंजरे में हाथ देना पड़ा महंगा, देखें ये Shocking Video

सर्कस देखने आए दो बच्‍चों को बाघ ने नोच दिया जिन्‍हें नजदीकी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि अगले दिन उन्‍हें छुट्टी मिल गई.

घटना की जांच की जा रही है.



देखें घटना का एक अन्‍य वीडियो...
 

ट्विटर पर एक यूजर ने इस घटना के बारे में लिखा, 'यह बहुत बुरा हुआ और काश कि बच्‍चे घायल नहीं होते. एक बाघ को न तो एक छोटे पिंजरे में रखना चाहिए और न ही किसी भी हालत में सर्कस में होना चाहिए. बेशक, बाघ को अपने विवेकानुसार भागने की जरूरत थी. बाघ को पिंजरे में रखना - यह भयावह है.' एक अन्‍य यूजर ने लिखा, 'अब शायद लोग महसूस करें कि जंगली जानवरों को किसी पिंजरे में नहीं होना चाहिए.'

कुछ दिन पहले चीन में ही एक शख्‍स ने बाघ को करेंसी नोट खिलाने की कोशिश की थी जिसकी कीमत उसे अपनी उंगलियों से चुकानी पड़ी थी. बाघ ने उसकी उंगलियां चबा ली थीं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tiger Escapes From Circus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com