चीन के बीजिंग चिड़ियाघर (China's Beijing Zoo) में एक विशाल पांडा (giant panda) अपने बाड़े से भाग निकला था, जिसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. मेट्रो न्यूज के मुताबिक, बुधवार को छह साल के मेंग लैन नाम के पांडा ने अपने बाड़े की दीवार को तोड़ते हुए चिड़ियाघर में मौजूद आगंतुकों को आश्चर्य से देखा. स्टाफ सदस्यों ने कथित तौर पर उत्सुक भीड़ को पांडा से अपनी दूरी बनाए रखने के लिए कहा क्योंकि वह अपने बाड़े के चारों ओर छह फुट ऊंची धातु की दीवार पर चढ़ गया था.
पांडा के जेल की दीवार फांदकर बाहर निकलने के फुटेज को चिड़ियाघर के एक आगंतुक ने कैद कर लिया जिसके बाद वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
देखें Video:
बीजिंग चिड़ियाघर ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर एक पोस्ट में कहा कि मेंग लैन कभी भी जनता के संपर्क में नहीं आया और कभी भी चिड़ियाघर के उस क्षेत्र में नहीं था जहां आगंतुकों की पहुंच हो. एक ज़ूकीपर ने उसे वापस अपने बाड़े में फुसलाकर बुलाया, जिसने उसे भोजन की पेशकश की, और बाद में उसे खुशी से अंदर खेलते हुए देखा गया. चिड़ियाघर ने कहा कि पांडा ने भोजन को सूंघने के बाद अपने चिड़ियाघर में रहने के बारे में दोबारा सोचा.
चिड़ियाघर ने कहा, कि मेंग लैन हमेशा से ही बहुत शरारती स्वभाव का रहा है और उसे बाहर निकलने से रोकने के लिए उसके बाड़े को संशोधित किया जाएगा. मेंग लैन का जन्म 2015 में जाइंट पांडा ब्रीडिंग के चेंगदू रिसर्च बेस में हुआ था और दो साल बाद बीजिंग चिड़ियाघर में चले गए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं