दिवाली की सफाई के दौरान कई बार घर के स्टोर रूम, गार्डन, छत या आंगन में गोह यानी गोयरा (Monitor Lizard) दिखाई दे जाती है. इसे देखते ही लोग डर जाते हैं और इसे भगाने के लिए तरह-तरह के घरेलू नुस्खे आजमाने लगते हैं. कुछ लोग फिनायल, लहसुन-प्याज का रस और मिर्च का स्प्रे इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं. लेकिन क्या वाकई इन चीजों से गोह भाग जाती है. Wildlife SOS के अनुसार, भारत में पाया जाने वाला बंगाल मॉनिटर जहरीला नहीं होता, लेकिन खतरा महसूस होने पर यह काट सकता है या पंजों से हमला कर सकता है. ऐसे में इसे भगाने के लिए कुछ सावधानियां बरतना जरूरी है.
घर में गोह क्यों आ जाती है?
गोह अक्सर भोजन और पानी की तलाश में रिहायशी इलाकों तक पहुंच जाती है. घर के आसपास चूहे, कीड़े-मकौड़े, छोटे जीव, कूड़ा और पालतू जानवरों का खुला खाना इसे आकर्षिित कर सकता है. इसके अलावा गार्डन में घनी झाड़ियां, दीवाारों की दरारें और अंधेरे कोने भी इसके छिपने की जगह बन सकते हैं.
गोह को भगाने का क्या तरीका है?
अगर घर में गोह दिखाई दे जाए तो सबसे पहले घबराएं नहीं. उसे पकड़ने, मारने या घेरने की कोशििश करने के बजाय सुरक्षित दूरी बनाए रखें. गोयरा को घर से भगाने के लिए आप फिनाइल, लहसुन-प्याज का रस या तेज मिर्च जैसी तेज गंध वाली चीजों का स्प्रे छिड़कें. अगर बाहर जाने का रास्ता सुरक्षित तरीकेे से खुला है तो उसे खुला छोड़ दें, ताकि गोह खुद बाहर निकल सके. इस दौरान बच्चों और पालतू जानवरों को उस जगह से दुर रखें. साथ ही इसे मारने की बजाये आप बाहर निकलने का सुरक्षित रास्ता दें या फिर किसी स्थानिय रेस्क्यू टीम या वन विभाग को बुलाएं.
लहसुन-प्याज या फिनायल का स्प्रे कितना असरदार?
सोशल मीडिया पर गोह को भगाने के लिए लहसुन-प्याज का रस, फिनायल और तेज मिर्च का स्प्रे इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है. हाालांकि, इन घरेलू नुस्खों से गोह भागने का कोई भरोसेमंद वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. फिनायल या मििर्च का स्प्रे सीधे गोह पर डालना भी नुकसानदायक हो सकता है. इसलिए ऐसे प्रयोग करने से बचें.
ये भी पढ़ें- सर्दी में कड़ी पत्ते को झड़ने से कैसे बचाएं? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया कड़ी पत्ते के पौधे को घना कैसे करें
गोह दिखे तो उसे छेड़ें नहीं
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सबसे जरूरी बात यह है कि गोह को पकड़ने, घेरने या मारने की कोशिश न करें. Wildlife SOS के अनुसाार मॉनिटर लिजार्ड वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत संरक्षित है. ऐसे में इसे नुकसान पहुंचाने के बजाय स्थानीय वन विभाग या अधिकृत रेस्क्यू टीम की मदद लेना बेहतर है.
घर के आसपास इन बातों का रखें ध्यान
गोह को घर के आसपास आने से रोकने के लिए गार्डन की झाड़ियों की नियमित सफाई करें. खुले में कूड़ा और पालतू जानवरों का खाना न छोड़ें. नालियों को जाली से ढकें और दरवाजों, दीवारों के आसपास मौजूद बड़े गैप बंद रखें. इससे गोह के छिपने और घर में प्रवेश करने की संभावनााएं कम हो सकती हैं.

गोह दिखने पर वन विभाग को कब बुलाएं?
अगर गोह घर के अंदर फंस गई है या बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिल रहा है तो खुद उसे भगाने की कोशिश न करें. Wildlife SOS के अनुसार, ऐसी स्थिति में स्थानीय वन विभााग या अधिकृत वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम की मदद लेनी चाहिए. गोह वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत संरक्षित है इसलिए उसे मारना या नुकसान पहुंचाना उचित नहीं है. सबसे सुरक्षित तरीका है कि उसे बिना परेशान किए एक्सपर्ट की मदद से सुुरक्षित बाहर निकलवाया जाए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं