विज्ञापन

भारत जैसा प्लेसमेंट कहीं नहीं! पेरिस में रह रहे भारतीय ने बताया यूरोप में नौकरी क्यों है ज्यादा मुश्किल

पेरिस में रहने वाले एक भारतीय युवक ने बताया कि यूरोप में नौकरी पाना भारत के मुकाबले क्यों ज्यादा मुश्किल है. कैंपस प्लेसमेंट की कमी और नेटवर्किंग की अहमियत को समझाते इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है.

भारत जैसा प्लेसमेंट कहीं नहीं! पेरिस में रह रहे भारतीय ने बताया यूरोप में नौकरी क्यों है ज्यादा मुश्किल
विदेश में नौकरी पाना इतना कठिन क्यों? पेरिस से युवक ने बताई वजह

विदेश में नौकरी करना कई लोगों का सपना होता है, लेकिन हकीकत अक्सर उम्मीदों से अलग होती है. पेरिस में रहने वाले एक भारतीय युवक ने हाल ही में बताया कि यूरोप में नौकरी ढूंढना भारत जितना आसान नहीं है. उनका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

पारस नाम के इस युवक ने अपने वीडियो में बताया कि भारत और यूरोप के जॉब सिस्टम में काफी अंतर है. उन्होंने कहा, कि भारत में कॉलेज के दौरान ही कैंपस प्लेसमेंट के जरिए छात्रों को नौकरी मिल जाती है, जबकि यूरोप में ऐसा सिस्टम लगभग नहीं है.

भारत बनाम यूरोप: प्लेसमेंट सिस्टम

भारत में स्टूडेंट्स को कॉलेज से ही कंपनियां जॉब ऑफर करती हैं. अगर आपके पास सही स्किल्स और थोड़ी बहुत नेटवर्किंग है, तो नौकरी मिलना आसान हो जाता है. लेकिन, यूरोप में ऐसा कोई संगठित प्लेसमेंट सिस्टम नहीं है. यहां जॉब फेयर होते हैं, लेकिन उनमें भी नौकरी पाना पूरी तरह आपकी मेहनत और कोशिशों पर निर्भर करता है.

देखें Video:

नेटवर्किंग है सबसे जरूरी

पारस के अनुसार, यूरोप में नौकरी पाने के लिए नेटवर्किंग बेहद अहम है. उन्होंने बताया कि LinkedIn जैसे प्लेटफॉर्म पर कनेक्शन बनाना जरूरी है. उनका कहना है कि लगभग 90% काम नेटवर्किंग के जरिए ही आगे बढ़ता है.

इंटरव्यू प्रोसेस में भी अंतर

उन्होंने यह भी बताया, कि भारत में जहां कई कंपनियां 4-5 इंटरव्यू राउंड लेती हैं, वहीं यूरोप में आमतौर पर 2-3 राउंड में ही चयन प्रक्रिया पूरी हो जाती है. कई बार कंपनियां कैंडिडेट को कैफे में बुलाकर अनौपचारिक बातचीत के जरिए भी उसे समझने की कोशिश करती हैं.

Paras के अनुसार, यूरोप में नौकरी पाने के लिए सिर्फ डिग्री काफी नहीं होती. खुद को बेहतर तरीके से एक्सप्रेस करना. आइडियाज शेयर करना और लोगों से जुड़ना. ये सब बहुत जरूरी है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: ये ड्यूटी नहीं मजबूरी है... मच्छरदानी में Duty करते सिक्योरिटी गार्ड का Video वायरल, देखकर भावुक हुए लोग

मुंबई में सिर्फ 18,000 रु में गुज़ारा? किराया 11 हजार रुपये, लड़की का खर्च सुन लोग हैरान, बोले- कैसे संभव है

पहला ब्लैक होल बना रहस्य! 10,000 सूरज जितनी ऊर्जा उगल रहा 62 साल पुराना अंतरिक्ष का दानव, वैज्ञानिक भी हैरान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com