विज्ञापन

400 रुपये लीटर पेट्रोल, 10 हजार की कब्र, पाकिस्तान में महंगाई पर यूट्यूबर बोला- मौत भी सस्ती नहीं है

पाकिस्तान में बढ़ती महंगाई और पेट्रोल की कीमतों पर एक पाकिस्तानी यूट्यूबर का वीडियो वायरल हो गया है. वीडियो में वह 400 रुपये लीटर से अधिक पेट्रोल और महंगाई की मार पर नाराजगी जाहिर करता दिख रहा है.

400 रुपये लीटर पेट्रोल, 10 हजार की कब्र, पाकिस्तान में महंगाई पर यूट्यूबर बोला- मौत भी सस्ती नहीं है
पाकिस्तान में महंगाई पर यूट्यूबर बोला- मौत भी सस्ती नहीं है
Instagram/ hooramkidunya

Viral Video: पाकिस्तान के हालात पर एक पाकिस्तानी यूट्यूबर का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. पाक यूट्यूबर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में वहां पर डीजल-पेट्रोल के आसमान छूते दाम और अन्य सामानों पर महंगाई की मार को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया है. उसने वीडियो में बताया कि पेट्रोल 400 के ऊपर पहुंच गया है. कुछ ही दिनों में 500 का आंकड़ा छू जाएगा. पाकिस्तानी यूट्यूबर ने तेल के बढ़ते दाम के साथ बड़ी बात कही, उसने बताया कि पाकिस्तान में मौत भी सस्ती नहीं है. 

यूट्यूबर के हैं 3 लाख से अधिक फॉलोवर्स

इंस्टाग्राम पर Hooramkidunya Sana Nadeem (@hooramkidunya) नाम के अकाउंट से वीडियो पोस्ट किया गया है. एक पाकिस्तानी इंफ्लूएंसर व यूट्यूबर का अकाउंट है. पाक यूट्यूबर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 3 लाख से अधिक फॉलोवर्स हैं, जबकि यूट्यूब चैनल Hooram ki Dunya Official पर 84 हजार से अधिक फॉलोवर्स हैं. वीडियो में एक महिला कहती हुई सुनाई दे रही है, "गाइज ये देखिए मिस्टर इमरान यहां पर पेट्रोल भरवाकर आ रहे हैं."

पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल के दाम पर बनाया वीडियो

इसके बाद इमरान से महिला ने पेट्रोल के रेट पूछे, जिस पर इमरान ने पाकिस्तान में बढ़ती महंगाई अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि पेट्रोल की कीमत 400 रुपये प्रति लीटर से अधिक है और हालात ऐसे हैं कि "पाकिस्तान में मौत भी सस्ती नहीं है,"

इमरान वीडियो में आगे कहते हैं, "पेट्रोल इस टाइम में 400 रुपये ऊपर है. 400 रुपए लीटर पेट्रोल हो गया, इंशाल्लाह 500 होने वाला है." फिर वह पेट्रोल पंप लगे रेट बोर्ड को दिखाते हुए कहते हैं कि ये देखना 424, बल्कि 70 पॉइंट ऊपर है.

'पाकिस्तान में मौत भी सस्ती नहीं है'

इमरान आगे कहते हैं कि अभी पाकिस्तान में बहुत महंगाई है. इसके बाद महिला पूछती है कि पाकिस्तान में क्या चीज सस्ती है, तो इमरान कहते हैं कि पाकिस्तान में सस्ती सिर्फ मौत... नहीं, मौत भी सस्ती नहीं है. वो कब्र वाला भी कह रहा कि भाई 10 हज़ार ले आओ. कब्र वाला भी 10 हज़ार लेता है, क्यों लाला साहिब 10 हज़ार कहता है ना कब्र वाला. अब पाकिस्तान में मरना भी सस्ता नहीं है. 

यह भी पढ़ें | अमेरिका में ट्रंप पर फूटा चुनावी बम; दहशत में पाकिस्तान, खासकर असीम मुनीर

वीडियो पर 3500 से अधिक कमेंट्स

पाकिस्तानी यूट्यूबर का यह इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हुआ, वीडियो पर 1 लाख 37 हजार लाइक आए हैं, जबकि करीब 3500 से अधिक कमेंट्स आए हैं, जबकि वीडियो को 6 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं. कई भारतीय लोगों ने भी पाकिस्तानी यूट्यूबर के वीडियो पर कमेंट किए हैं. एक यूजर ने लिखा कि भारत में पेट्रोल 97 रुपये लीटर है. एक भारतीय यूजर ने यूट्यूबर की बाइक को लेकर कमेंट किया है, उसने लिखा कि कितनी गंदी बाइक है, ये तो इंडिया में 20 साल हो गई बंद हुए. 

यह भी पढ़ें | PoK में पाकिस्तानी सेना के खिलाफ प्रोटेस्ट... प्रदर्शनकारी नागरिकों खिलाफ कार्रवाई में अब तक 7 की मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan Inflation, Pakistan Inflation News, Pakistan Viral Video, Viral News, Pakistan Petrol Price
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com