VIRAL VIDEO: जब जेब में पैसा आने लगे, तो उसे संभालने का सलीका आना बहुत जरूरी है. हाल ही में एक मोटिवेशनल गुरु ने इंस्टाग्राम पेज @promoteyourbrand.india पर एक वीडियो शेयर कर उन लोगों को तीन बेहद जरूरी सलाह दी हैं, जो अच्छा पैसा कमाने लगे हैं. उनका कहना है कि लोग पैसा कमा तो लेते हैं, पर उसे रोक पाना और उससे और पैसा बनाना हर किसी के बस की बात नहीं होती. वीडियो में उन्होंने बताया है कि पैसा आने पर ये तीन काम जरूर करें.
एक अच्छा ड्राइवर रखें
गाड़ी खुद चलाने में समय और ऊर्जा बर्बाद न करें. ड्राइवर होने से आपकी कार एक 'मिनी ऑफिस' बन जाएगी, जहां आप सुकून से बैठकर काम कर सकते हैं या आराम कर सकते हैं. क्लच और ब्रेक के झंझट से बचेंगे, तो दिमाग नए आइडियाज पर काम कर पाएगा.
बेहतरीन स्लीपिंग मैट्रेस (गद्दे) पर खर्च करें
आपकी नींद की क्वालिटी जितनी अच्छी होगी, आपका दिमाग और शरीर उतनी ही तेजी से काम करेगा. इसलिए सोने के लिए एक बढ़िया गद्दा जरूर खरीदें.
बढ़िया मेडिकल पॉलिसी या बेहतरीन डॉक्टर
सेहत से बड़ा कोई निवेश नहीं है. एक मजबूत मेडिकल पॉलिसी आपको अचानक आने वाले बड़े खर्चों से बचाएगी और बेफिक्री देगी.
WATCH VIDEO
यह भी पढ़ें | दादा की मौत के बाद पोते ने खोला 20 साल से बंद घी का डिब्बा, देखकर लोग बोले- ये नामुमकिन है
पैसे का असली नियम: दिखावे से बचें
पैसा आने पर सबसे पहले अमीर दिखने की चाहत और अहंकार को खुद पर हावी न होने दें. महंगी गाड़ियां और दिखावे में पैसा बहाना बेवकूफी है. असली रईस वह है जो पैसे का इस्तेमाल अपनी सेहत, सुकून और समय को बचाने के लिए करता है. याद रखिए, पैसे को कभी खाली मत बैठने दीजिए. उसे सही जगह इन्वेस्ट करके काम पर लगाइए, ताकि वह आपके सोते हुए भी आपके लिए और पैसा बनाता रहे. जिस दिन आपका पैसा आपके लिए काम करने लगेगा, उस दिन आप सही मायने में अमीर और आजाद बन जाएंगे.
यह भी पढ़ें | 'इंडिया से हो इसलिए मदद की', दुबई में फंसे भारतीय मुस्लिम को पाकिस्तानी लड़के ने दिया जिंदगी का सबक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं