विज्ञापन

'इंडिया से हो इसलिए मदद की', दुबई में फंसे भारतीय मुस्लिम को पाकिस्तानी लड़के ने दिया जिंदगी का सबक

दुबई एयरपोर्ट पर फंसे भारतीय शायर महशर अफरीदी की मदद जब एक पाकिस्तानी लड़के ने की, तो उसने भारतीय होने का जो सम्मान दिया वो दिल छूने वाला है. इस वाकये को सुनकर हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा हो जाएगा.

'इंडिया से हो इसलिए मदद की', दुबई में फंसे भारतीय मुस्लिम को पाकिस्तानी लड़के ने दिया जिंदगी का सबक
दुबई एयरपोर्ट पर भारतीय शायर के साथ हुआ वाकया.
YT

VIRAL VIDEO: विदेश में भारतीय होने का गौरव क्या होता है, इसका अहसास तब सबसे ज्यादा होता है जब कोई अजनबी सिर्फ आपकी राष्ट्रीयता देखकर आपकी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ा देता है. देश के मशहूर शायर महशर अफरीदी ने हाथरस के कवि सम्मेलन में दुबई का अपना एक ऐसा ही दिलचस्प और आंखें खोल देने वाला वाकया साझा किया. यह कहानी तब की है जब वह पहली बार किसी मुशायरे के सिलसिले में नहीं, बल्कि अपने एक दोस्त के बुलावे पर दुबई गए थे. इत्तेफाक ऐसा कि जब वह दुबई पहुंचे, तो उनके दोस्त किसी काम से शहर से बाहर थे. दोस्त ने उन्हें मैसेज भेजकर एक नंबर दिया और कहा कि इस ड्राइवर को फोन कर लेना, वह तुम्हें घर पहुंचा देगा और चाबी कहां रखी है यह भी बता देगा.

परेशान होकर मशहर ने मांगी अनजान से मदद

मुश्किल यह थी कि महशर के पास वहां काम करने वाला कोई लोकल फोन या सिम नहीं था. जब उन्होंने वहां पीसीओ ढूंढना चाहा तो पता चला कि दुबई में पीसीओ नहीं होते. नया सिम लेने गए तो कीमत 1200 रुपए थी. महज एक दिन रुकने के लिए इतने पैसे खर्च करना उन्हें फिजूल लगा. वह एयरपोर्ट पर परेशान खड़े थे कि तभी उनकी नजर मेहमानों को रिसीव करने आए एक लड़के पर पड़ी.

महशर ने हिम्मत करके उससे मदद मांगी और कहा, "भाई, क्या मुझे एक छोटा सा अहसान दोगे? मुझे बस एक जरूरी कॉल करनी है." लड़के ने पूछा, "आप कहां से आए हैं?" महशूर साहब ने जवाब दिया, "मैं दिल्ली, इंडिया से आया हूं." इंडिया का नाम सुनते ही लड़के का व्यवहार बदल गया. उसने तुरंत अपना फोन आगे बढ़ाते हुए कहा, "नंबर बताइए."

यह भी पढ़ें | ऑफ सीजन में भी पहाड़ों पर मैगी बेच साढ़े 4 लाख कमा रहा शख्स, समझाया हर दिन की कमाई का पूरा गणित

"इंडिया से थे तो मदद कर दी, वरना..."

कॉल हो गई और महशर की मुश्किल हल हो गई. जब उन्होंने बेहद अहसानमंद होकर उस लड़के का शुक्रिया अदा किया, तो लड़के ने जो कहा उसने उन्हें हैरान कर दिया. लड़के ने कहा, "सर, आप इंडिया से थे, इसलिए मैंने आपकी बात करा दी. अगर आप पाकिस्तान से होते, तो मैं कभी अपनी जेब से फोन नहीं देता."  

खुशनसीबी है कि हम भारतीय हैं

सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि वह लड़का खुद पाकिस्तान का रहने वाला था. एक पाकिस्तानी का भारतीय नागरिक के प्रति यह सम्मान और भरोसा महशर अफरीदी के दिल को छू गया. उन्होंने गर्व से महसूस किया कि दुनिया में भारतीयों की क्या साख है. अपनी इस सच्ची आपबीती को समेटते हुए उन्होंने मुशायरे में देशप्रेम से लबरेज यह खूबसूरत शेर पढ़ा. 

"जमीन पर घर बनाया है मगर जन्नत में रहते हैं.
हमारी खुशनसीबी है कि हम भारत में रहते हैं."

यह भी पढ़ें | तमिलनाडु के गांव में नहीं चलाए जाते पटाखे, चमगादड़ों की वजह से 100 साल से ग्रामीण निभा रहे परंपरा

यह भी पढ़ें | वंदे भारत स्लीपर ने खत्म कर दी सबसे बड़ी प्रॉब्लम, सोते पैसेंजर को आता था बहुत गुस्सा, लोग बोले- दिल जीत लिया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Emotional Story, Indian Muslim, India Vs Pakistan, Khabar Zara Hatke , Viral Stories
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com