आज के समय में ज्यादातर लोग मानते हैं कि अच्छे पैकेज के लिए किसी अच्छे कॉलेज से पढ़ना या कोई बड़ी डिग्री होना बेहद जरूरी है. हालांकि, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसी कहानी वायरल हो रही है, जिसने इस सोच को पूरी तरह गलत साबित कर दिया है. ये कहानी है 19 साल के आयुष सिंह की. आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि महज 19 साल की उम्र में आयुष हर महीने लगभग 1 करोड़ रुपये की कमाई कर रहे हैं. आइए जानते हैं कैसे-
कौन हैं आयुष सिंह?
दरअसल, हाल ही में Topmate के को-फाउंडर और CTO दिनेश सिंह ने linkedin पर एक पोस्ट शेयर की है. अपनी इस पोस्ट में उन्होंने बताया, आयुष न तो IIT से पढ़े हैं, न MIT से और न ही किसी अमीर परिवार से आते हैं. इसके बावजूद उन्होंने कम उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है.
13 साल की उम्र में शुरू की AI की पढ़ाईAI की दुनिया में आयुष की एंट्री कोरोना महामारी के दौरान हुई थी. उस समय उनकी उम्र सिर्फ 13 साल थी. परिवार आर्थिक परेशानियों से गुजर रहा था, इसलिए उन्होंने घर बैठे ही ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कर दी. उनके पास कोई महंगा सिस्टम नहीं था. एक पुराने लैपटॉप और इंटरनेट पर मौजूद फ्री कंटेंट की मदद से आयुष ने मशीन लर्निंग और AI सीखना शुरू किया. धीरे-धीरे उन्होंने खुद को इस फील्ड में इतना माहिर कर लिया कि लोग उनके काम को नोटिस करने लगे.
कम उम्र में मिले बड़े मौकेAI सीखने के बाद आयुष को कई विदेशी स्टार्टअप्स के साथ काम करने का मौका मिला. दिनेश सिंह ने बताया कि जब वह सिर्फ 14 साल के थे, तब उनके बनाए एक एजुकेशनल कोर्स की MIT ने भी सार्वजनिक रूप से सिफारिश की थी. इसके बाद उन्होंने AI से जुड़े कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम किया. उन्होंने नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग (NLP), डेटा साइंस और MLOps जैसे फील्ड में एक्सपीरियंस हासिल किया. बाद में उन्होंने Antern नाम का स्टार्टअप शुरू किया. इसके अलावा Second Brain Labs के को-फाउंडर भी बने.
AI सिखाकर कर रहे हैं करोड़ों की कमाईदिनेश सिंह के मुताबिक, आयुष लंबे समय से भारत के युवाओं को AI की ट्रेनिंग दे रहे थे. शुरुआत में उनके लिए अपनी नॉलेज को बिजनेस में बदलना आसान नहीं था. लेकिन बाद में Topmate की मदद से उन्होंने अपने AI कोर्स और ट्रेनिंग प्रोग्राम्स को ज्यादा लोगों तक पहुंचाना शुरू किया. इसके बाद उनके प्रोग्राम्स को अच्छी प्रतिक्रिया मिलने लगी.
को-फाउंडर ने बताया कि अब आयुष प्रीमियम AI कोहॉर्ट्स, वर्कशॉप्स और ट्रेनिंग प्रोग्राम्स के जरिए हर महीने करीब 1 करोड़ रुपये की कमाई कर रहे हैं.

वहीं, आयुष की कहानी सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की खूब प्रतिक्रियाएं देखने को मिली रही हैं. लोगों का कहना है कि आयुष की कहानी उनके लिए प्रेरणा की तरह है.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें- मां की सीख को बच्चे ने दिल से माना, खाने से पहले गुलाब जामुन भी धो डाला, वीडियो हुआ वायरल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं