One Word Tweets Trend: ट्विटर पर हर रोज कुछ न कुछ नया देखने को मिलता ही रहता है. यहां रोजना कुछ ना कुछ ट्रेंड करता ही रहता है, जो यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींचता रहता है. अब पिछले कुछ दिनों से इस माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रहे इस पैटर्न को ही ले लीजिए, जो बिना किसी हैश टैग के ही ट्रेंड कर रहा है. इस ट्रेंड में कई दिग्गज भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुके हैं. इस ट्रेंड से अब तक पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और नासा तक कई बड़ी-बड़ी संस्थाएं और दिग्गज लोग जुड़ चुके हैं.
cricket
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) September 2, 2022
democracy
— President Biden (@POTUS) September 2, 2022
हाल ही में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने भी 'क्रिकेट' लिखकर एक ट्वीट किया है, तो दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने 'डेमोक्रेसी' लिखकर ट्वीट किया. यूं तो यह वन वर्ड ट्वीट का ट्रेंड है, जो इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस एक शब्द के ट्वीट के नये चलन में आम लोग ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के नेता, खिलाड़ी और सेलेब्रिटी के ट्वीट सामने आ रहे हैं. जहां एक ओर लोग तेजी से इस ट्रेंड से जुड़ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर लोग यह भी जानना चाहते हैं कि यह ट्रेंड कैसे और किसने शुरू किया? बताया जा रहा है कि, अमेरिकी ट्रेन सर्विस से जुड़ी एक कंपनी एमट्रैक ने सबसे पहले बीते शुक्रवार (2 सितंबर) साढ़े 12 बजे एक ट्वीट किया, जिसमें कंपनी ने केवल 'ट्रेन' शब्द लिखकर पोस्ट कर दिया. कहा जा रहा है इस ट्वीट के बाद से ही ट्विटर पर इस ट्रेंड ने दौड़ लगा दी.
universe
— NASA (@NASA) September 1, 2022
cricket
— ICC (@ICC) September 2, 2022
अमेरिका से शुरू हुआ ये ट्रेंड कब देखते ही देखते दुनियाभर में ट्रेंड करने लगा पता ही नहीं चला. हाल ही में अमेरिकी संस्था नासा भी इस वन वर्ड ट्वीट ट्रेंड में शामिल हुआ. नासा ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'Universe.' इनके अलावा कई और चर्चित कंपनियों और व्यवसायों ने भी ट्वीट किया है. इसी क्रम में आईसीसी, गूगल मैप्स और WWE जैसी संस्थाएं भी इस ट्वीट ट्रेंड से जुड़ गई हैं.
* ""इस बच्चे का नाम जानकर पकड़ लेंगे सिर, सोशल मीडिया पर लोग ले रहे हैं चटकारे
* 'Video:''इस शख्स को 'ना' सुनना पसंद नहीं, चलती मेट्रो में किया ऐसा काम भौचक्के रह गए लोग
* "इसे कहते हैं असली महफिल लूटना, Swiggy डिलीवरी ब्वॉय ने चंद मिनटों में बनाया लोगों को अपना दीवाना
* "'सड़क पर स्टंट करने का चढ़ा था 'भूत', हुआ ऐसा हादसा कि देखते ही कांप उठेगी रूह!
देखें वीडियो-Airport Traffic: गौरी खान, विक्की कौशल, श्रेया घोषाल और कई सितारे एयरपोर्ट पर आए नज़र
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं