विज्ञापन

Sara Tendulkar's Fitness Diet: प्रोटीन और फाइबर से भरपूर ये इजी मील्स आप भी कर सकते हैं अपनी डाइट में शामिल

Sara Tendulkar's Fitness Diet: सारा तेंदुलकर अपनी फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो देखकर कई लोग यह जानना चाहते हैं कि वह अपनी डाइट में क्या खाती हैं. दिलचस्प बात यह है कि उनकी पसंद बहुत मुश्किल या महंगी नहीं है. वह ऐसे फूड्स चुनती हैं जो प्रोटीन और फाइबर से भरपूर हों और आसानी से रोज की दिनचर्या में शामिल किए जा सकें.

Sara Tendulkar's Fitness Diet: प्रोटीन और फाइबर से भरपूर ये इजी मील्स आप भी कर सकते हैं अपनी डाइट में शामिल
Sara Tendulkar's Fitness Diet
instagram/saratendulkar

Sara Tendulkar's Fitness Diet: सारा तेंदुलकर अपनी फिटनेस (Fitness) और हेल्दी लाइफस्टाइल (Healthy Lifestyle) को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो देखकर कई लोग यह जानना चाहते हैं कि वह अपनी डाइट (Diet) में क्या खाती हैं. दिलचस्प बात यह है कि उनकी पसंद बहुत मुश्किल या महंगी नहीं है. वह ऐसे फूड्स (Foods) चुनती हैं जो प्रोटीन (Protein) और फाइबर (Fiber) से भरपूर हों और आसानी से रोज की दिनचर्या में शामिल किए जा सकें.

अगर आप भी हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना चाहते हैं तो सारा की कुछ पसंदीदा मील्स आपकी मदद कर सकते हैं-

मैंगो पाइनएप्पल स्मूदी (Mango Pineapple Smoothie)

सारा को फ्रूट बेस्ड स्मूदी काफी पसंद हैं. मैंगो और पाइनएप्पल से बनी यह स्मूदी स्वाद के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर होती है. इसमें आम और अनानास के साथ चिया सीड्स और फ्लैक्स सीड्स मिलाए जाते हैं. कई लोग इसमें थोड़ा प्रोटीन पाउडर भी मिलाते हैं.यह स्मूदी शरीर को एनर्जी देती है और फाइबर के कारण पेट लंबे समय तक भरा महसूस होता है. सुबह के नाश्ते या वर्कआउट के बाद यह अच्छा विकल्प हो सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pexels

माचा प्रोटीन स्मूदी (Matcha Protein Smoothie)

सारा की डाइट में माचा स्मूदी भी शामिल रहती है. इसमें माचा पाउडर, प्रोटीन पाउडर, बादाम दूध, बादाम मक्खन और थोड़े खजूर मिलाकर ब्लेंड किया जाता है. यह ड्रिंक शरीर को प्रोटीन के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट भी देती है. इसलिए यह फिटनेस पसंद करने वालों के बीच काफी लोकप्रिय है.

यह भी देखें: Chocolate Malpua Recipe: इस रमजान ट्राई करें चॉकलेट मालपुआ, पारंपरिक मिठाई में जोड़ें नया स्वाद

ब्लैक कॉफी (Black Coffee)

सारा अपने दिन की शुरुआत अक्सर ब्लैक कॉफी से करती हैं. यह एक सिंपल ड्रिंक है जो शरीर को तुरंत एक्टिव महसूस कराने में मदद करती है. कई फिटनेस एक्सपर्ट भी सुबह ब्लैक कॉफी पीने की सलाह देते हैं क्योंकि इसमें कैलोरी बहुत कम होती है.

ब्राउन ब्रेड टोस्ट (Brown Bread Toast)

ब्राउन ब्रेड टोस्ट भी उनकी डाइट का हिस्सा माना जाता है. इसमें फाइबर ज्यादा होता है, जिससे पाचन बेहतर रहता है और लंबे समय तक भूख नहीं लगती. इसे जल्दी तैयार भी किया जा सकता है, इसलिए यह ब्रेकफास्ट के लिए अच्छा विकल्प है.

स्क्रेम्ब्लड एग (Scrambeled Egg)

अंडे प्रोटीन का अच्छा स्रोत होते हैं. सारा के नाश्ते में स्क्रेम्ब्लड एग भी शामिल रहते हैं. यह शरीर को जरूरी पोषण देते हैं और मसल्स को मजबूत बनाने में मदद करते हैं.

सारा तेंदुलकर की डाइट से एक बात साफ होती है कि फिट रहने के लिए बहुत कठिन डाइट की जरूरत नहीं होती. अगर रोज के खाने में प्रोटीन और फाइबर से भरपूर चीजें शामिल कर ली जाएं, तो शरीर को ऊर्जा मिलती है और हेल्थ भी बेहतर बनी रहती है.

Watch Video: कैसे बनाएं अचारी आलू टिक्का रेसिपी | How To Make Achari Aloo Tikka

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com