विज्ञापन

Entertainment Top 5: धुरंधर 2 से टक्कर लेगी पवन कल्याण की फिल्म, अर्जुन तेंदुलकर की शादी में छाए ऐश्वर्या-अभिषेक सहित 5 बड़ी खबरें

Entertainment Top 5: एंटरटेनमेंट में 5 मार्च में खास है धुरंधर 2, इस फिल्म से साउथ की एक्टर पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह टक्कर लेगी. दोनों फिल्में 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं.

Entertainment Top 5: धुरंधर 2 से टक्कर लेगी पवन कल्याण की फिल्म, अर्जुन तेंदुलकर की शादी में छाए ऐश्वर्या-अभिषेक सहित 5 बड़ी खबरें
Entertainment Top 5: मनोरंजन की 5 बड़े खबरें

Entertainment Top 5: एंटरटेनमेंट में 5 मार्च में खास है धुरंधर 2, इस फिल्म से साउथ की एक्टर पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह टक्कर लेगी. दोनों फिल्में 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं. सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई ने उनकी तस्वीर पर गुलाल लगाकर मनाई होली. सचिन तेंदुलकर के बेटे की शादी में महफिल लूट ले गए ऐश्वर्या-अभिषेक की जोड़ी. सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल हो रही हैं. मशहूर एक्टर और प्रोड्यूसर सोनू सूद ने ईरान-इजरायल के बीच चल रहे तनाव के बीच लोगों की मदद करने का फैसला किया है.अनिल कपूर, सौरभ शुक्ला, मोना सिंह, खुशबू सुंदर, फैसल मलिक और आदित्य रावल की सूबेदार अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है. जानें कैसी है फिल्म.

'धुरंधर 2' के रास्ते में खड़ा हो गया उस्ताद भगत सिंह

साल 2026 का बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ा क्लैश रणवीर सिंह की धुरंधर 2 और साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक के बीच माना जा रहा था. हाल ही में टॉक्सिक के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया. टॉक्सिक की रिलीज डेट का बदलने का कारण मिडिल ईस्ट में हो रहा वॉर है. 19 मार्च को धुरंधर 2 और टॉक्सिक के बीच कड़ी होनी थी, लेकिन अब धुरंधर 2 को सोलो रिलीज मिल गई है. वहीं, यश की टॉक्सिक के लिए 4 जून 2026 तक का इंतजार करना होगा. लेकिन धुरंधर 2 के लिए मुसीबत अभी भी खत्म नहीं हुई है, क्योंकि 19 मार्च को साउथ सुपरस्टार और इस डिप्टी सीएम की फिल्म रिलीज होने जा रही है. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

सिद्धू मूसेवाला के फैन हैं, इमोशनल भी हैं, तो दिल थाम कर देखें ये फोटो

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के दिवंगत सुपरस्टार सिद्धू मूसेवाला आज भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें अब भी करोड़ों फैंस के दिलों में जिंदा हैं. उनकी आवाज और गाने आज भी उतने ही पसंद किए जाते हैं जितने पहले हुआ करते थे. होली के मौके पर मूसेवाला के परिवार ने उन्हें बेहद भावुक अंदाज में याद किया. इस खास दिन पर सिद्धू के छोटे भाई शुभदीप सिंह सिद्धू के साथ कुछ प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गईं, जिन्हें देखकर फैंस भी इमोशनल हो गए. इन तस्वीरों के साथ एक दिल छू लेने वाला संदेश भी शेयर किया गया, जिसमें दर्द के साथ उम्मीद की झलक भी दिखाई दी. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.


सचिन तेंदुलकर के बेटे की शादी में महफिल लूट ले गए ऐश्वर्या-अभिषेक

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के घर इस समय जश्न का माहौल है. उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं और उनकी शादी के फंक्शन इन दिनों खूब चर्चा में हैं. मेहंदी से लेकर संगीत तक हर रस्म की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. शादी में क्रिकेट और बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां पहुंच रही हैं. इसी बीच जब ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने वेडिंग वेन्यू पर ग्रैंड एंट्री ली तो पूरा माहौल ही ग्लैमरस हो गया और कैमरे भी लगातार उनकी तरफ घूमते नजर आए. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.


राजपाल यादव से मिली बदनामी के बाद भी जरूरतमंदों की मदद से पीछे नहीं हट रहे सोनू सूद

राजपाल यादव की मदद करने के बाद मशहूर एक्टर और प्रोड्यूसर सोनू सूद ने ईरान-इजरायल के बीच चल रहे तनाव के बीच लोगों की मदद करने का फैसला किया है. सोनू सूद ने कहा है कि कि जो लोग युद्ध की स्थिति के बीच दुबई में फंसे हैं, उन्हें मुफ्त आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. उन्होंने मदद का एलान सिर्फ भारतवासियों के लिए नहीं, बल्कि मानवता के आधार पर सभी के लिए किया है. दिलचस्प यह है कि राजपाल यादव से मिली बदनामी के बावजूद सोनू सूद दूसरों की भलाई करने से कदम पीछे नहीं हटा रहे हैं. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

सनी देओल को टक्कर देने उतरे 69 के अनिल कपूर, जानें कैसी है सूबेदार, पढ़ें मूवी रिव्यू

बॉलीवुड में वो दौर चल रहा है जब 50 प्लस के एक्टर गदर मचाए हुए हैं. फिर वह चाहे सलमान खान हों या शाहरुख खान या सनी देओल. हर किसी का एक्शन का अलग अंदाज और अलग ही जलवा है. लेकिन इस फेहरिस्त में 69 साल के एक और एक्टर का नाम जुड़ गया है. ये नाम है मिस्टर इंडिया अनिल कपूर का. ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उनकी फिल्म 'सूबेदार' रिलीज हो गई है. फिल्म से अनिल कपूर ने साबित कर दिया है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है. आइए जानते हैं कैसी है अनिल कपूर, सौरभ शुक्ला, मोना सिंह, खुशबू सुंदर, फैसल मलिक और आदित्य रावल की फिल्म. जानें क्या रहा हिट और कहां हुई मिस. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com