सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है. सोचिए, क्या हो अगर आप किसी भी मुद्दे को लेकर बात कर रहे हों और उसी दौरान मुद्दे से जुड़ी घटना तुरंत ही घट जाए. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स सड़क किनारे खड़े होकर वहां बने गड्ढों से हो रही मुसीबतों के बारे में बात कर रहा है. वो रिपोर्टर से शिकायत कर रहा है कि सड़क पर बने इन गड्ढों की वजह से इधर से आने जाने वाले लोगों को कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है.
शख्स बता रहा है कि सड़क की बुरी हालत की वजह से आए दिन कई रिक्शे पलट जाते हैं. आए दिन एक्सीडेंट होते रहते हैं, जिसकी वजह से लोगों को काफी चोटें भी आती हैं. वो रिपोर्टर से ये सारी बात कर ही रहा होता है कि तभी पीछे लोगों से भरा एक रिक्शा पलट जाता है. शख्स के पीछे रिक्शा पलटने की ये पूरी घटना कैमरे में कैद हो जाती है.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
ये मामला यूपी के बलिया का है, जहां आप देख सकते हैं कि सड़क की हालत किस तरह खराब हो चुकी है. सड़क पर पानी भरा रहता है और बहुत से गड्ढे भी बन गए हैं. जिसकी वजह से उधर से आने जाने वाले लोगों को बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. आए दिन रिक्शे और तमाम गाड़ियां पलट जाती हैं. जिसकी वजह से लोगों का काफी नुकसान भी होता है और उन्हें चोट भी आती है.
छत्तीसगढ़ में हाथी के एक महीने के बच्चे का किया गया रेस्क्यू
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं