विज्ञापन
This Article is From Mar 21, 2018

बैंगलोर के स्टूडेंट ने बुक की नॉर्थ कोरिया जाने के लिए ओला कैब, 5 दिन के टूर के बताए इतने रुपये

नॉर्थ कोरिया जाने के लिए बैंगलोर के एक स्टूडेंट ने वहां के लिए कैब बुक करने में सफल रहा. राउंड ट्रिप क लिए ओला कैब ने 1.4 लाख रुपये का किराया बताया है.

बैंगलोर के स्टूडेंट ने बुक की नॉर्थ कोरिया जाने के लिए ओला कैब, 5 दिन के टूर के बताए इतने रुपये
बेंगलुरु से नॉर्थ कोरिया के लिए बुक हुई ओला कैब.
  • बेंगलुरु से नॉर्थ कोरिया के लिए बुक हुई ओला कैब.
  • ओला कैब ने 1.4 लाख रुपये का किराया बताया.
  • प्रशांत शाही ने बैंगलोर से नॉर्थ कोरिया के लिए ओला से कैब बुक की थी.
नई दिल्ली: नॉर्थ कोरिया को सबसे रहस्यमयी देश माना जाता है. लेकिन नॉर्थ कोरिया जाने के लिए बैंगलोर के एक स्टूडेंट ने वहां के लिए कैब बुक करने में सफल रहा. राउंड ट्रिप क लिए ओला कैब ने 1.4 लाख रुपये का किराया बताया है. शनिवार रात को 21 वर्षीय प्रशांत शाही ने बैंगलोर से पियोन्गन, नॉर्थ कोरिया के लिए ओला से कैब बुक की. स्टूडेंट देखना चाहता था कि ऐसा होना मुमकिन है भी के नहीं. 

तेज रफ्तार में निकल रही थीं गाड़ियां, अचानक 3 साल का बच्चा पहुंच गया साइकल लेकर, देखें फिर क्या हुआ
 
ola bengaluru to north korea

NDTV को प्रशांत ने बताया- ''नॉर्थ कोरिया हमेशा से ही अपनी खबरों के लिए ट्रेंडिंग में रहता है. ओला एप खोलने से पहले गूगल मैप पर मैंने नॉर्थ कोरिया और साउथ कोरिया के बीच रोड मैप देखा. मैंने देखा कि वहां जाने के लिए कैब बुकिंग का भी ऑप्शन है. मैं देखकर काफी हैरान था.'' 

VIDEO: ब्यूटी कॉन्टेस्ट में मॉडल से पूछा ऐसा टेढ़ा-मेढ़ा सवाल, जवाब सुन उड़ गए लोगों के होश
 
ola

NDTV को दिए स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि कैब कंपनी ने राइड को कंफर्म किया और ड्राइवर की डिटेल्स भी भेज दीं. 5 दिन की रोड ट्रिप के लिए 1,49,088 रुपये का चार्ज रखा. वो भी सस्ते से सस्ते दाम बताकर. 

VIDEO: महिला ने निकाला चोरी करने का नया तरीका, हुलिया बदलकर आई और तान दी बंदूक
 
ola

स्टूडेंट ने ट्विटर पर ये मुद्दा उठाया. लेकिन ट्विटर पर उसे कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला. 

ट्रेन में चोरी हुआ था सामान, अदालत ने दिया इतने रुपये का मुआवजा
 
लेकिन उसके बाद रोहित मेंडा नाम के ट्विटर यूजर ने ओला की तरफ ध्यान केंद्रित किया. 
 
ओला ने फिर ट्विटर पोस्ट का रिप्लाय करते हुए कहा ''ये एक टेक्निकल गड़बड़ी है. कृप्या अपने फोन को फिर रीस्टार्ट करें. प्रॉब्लम सॉल्व हो जाएगी.''
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengaluru, North Korea, Bengaluru Student, Ola, Ola Offer, Prashant Shahi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com