विज्ञापन

भारत में पहली बार लोकल बस में बैठी विदेशी महिला, बोली- जिंदगी का सबसे यादगार अनुभव था

भारत में पहली बार लोकल बस से सफर करने वाली विदेशी महिला ने इसे यादगार अनुभव बताया. उसने बताया कि 1 यूरो खर्च कर में 7 घंटे के सफर करने से उसकी कमर टूट गई.

भारत में पहली बार लोकल बस में बैठी विदेशी महिला, बोली- जिंदगी का सबसे यादगार अनुभव था
पहली बार भारत की लोकल बस में बैठी विदेशी महिला
instagram/lost.with.ines

Viral Video: भारत घूमने आई एक विदेशी महिला ने पहली बार भारतीय लोकल बस में सफर किया है. बस में सफर करने के बाद विदेशी महिला ने इंस्टाग्राम पर अपना अनुभव शेयर किया. जिसमें उसने कहा कि बस से उतरते-उतरते उसकी कमर टूट गई थी. पर उसका सफर यादगार था. महिला ने भारत की लोकल बस में अपने सफर को यादगार एडवेंचर बताया है. बीकानेर से पुष्कर तक करीब 7 घंटे के सफर में उसने खचाखच भरी बस, सड़क की अफरा-तफरी और ड्राइवर के अंदाज का खूब मजा लिया.

करीब 3 महीने भारत में रही विदेशी महिला

दुनिया के अलग-अलग देशों में घूम चुकी Ines Faria (lost.with.ines) सोलो ट्रैवलर है. वह अभी हाल ही में भारत घूमने आई थी और करीब 3 महीने यहां पर रही. वह राजस्थान में उदयपुर, बीकानेर, जैसलमेर, अजमेर और पुष्कर घूमने गई. इसके अलावा Faria ने इंस्टाग्राम पर वाराणसी और मुंबई घूमने का भी वीडियो पोस्ट किया है. इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में Ines Faria ने राजस्थान रोडवेज की बस में अपने सफर को लेकर अनुभव साझा किया है.

विदेशी महिला Ines बीकानेर से राजस्थान रोडवेज बस में बैठकर पुष्कर तक गई थीं. इस पूरे सफर को उन्होंने एडवेंचर करार दिया है. उसने बताया कि बस में बैठे-बैठे उसकी कमर टूट गई थी.

बस में सफर के लिए लगे 1 यूरो

विदेशी महिला ने कहा कि Ines ने भारत में लोकल बस का सफ़र सच में एक यादगार अनुभव था. वह इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए वीडियो में कहती हैं, "मैं भारत में अपनी पहली लोकल बस की सवारी कर रही हूं. हमारे पास टिकट नहीं है, इसलिए हमें सीटों पर नहीं, बल्कि बिल्कुल आगे बैठना पड़ रहा है. तो यह एक मज़ेदार अनुभव होने वाला है."

महिला ने आगे कहा कि ड्राइवर बहुत समय का पाबंद है. उसने बताया कि वह बीकानेर से ठीक 1:00 बजे निकली. विदेशी महिला ने बताया कि उसने टिकट के लिए 160 रुपये दिए, जो एक यूरो के बराबर है. बस पूरी तरह से खचाखच भरी हुई थी.

खचाखच भरी रोडवेज बस में किया सफर

उसने बताया कि लोकल बस में उसको यह सफर काफी पसंद आया. एकदम लोकल वाला अनुभव था. खचाखच भरी बस, सड़क पर भारी अफरा-तफरी, और ड्राइवर ऐसे गाड़ी चला रहा था, जैसे उसे कहीं बहुत ज़रूरी जगह पहुंचना हो.

यह भी पढ़ें | जब किसी ने नहीं खरीदी पार्किंग, तब महिला ने 20 करोड़ खर्च कर लगाया दांव; अब कमा रही करोड़ों

लोकल बस की बताई एक दिक्कत

विदेशी महिला ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि सड़क पर होने वाली बहसबाज़ी शायद मेरा पसंदीदा हिस्सा था. काश मुझे समझ आता कि सब किस बात पर चिल्ला रहे थे. वीडियो के साथ कैप्शन में Ines ने लिखा कि बस एक ही दिक्कत थी, 7-8 घंटे तक एक ही पोज़िशन में बैठे रहना और पीछे झुककर आराम करने के लिए कोई जगह नहीं थी. आखिर तक तो मेरी कमर ही टूट गई. इस तरह छह घंटे बैठना थोड़ा तकलीफदेह रहा. इसके बावजूद वह ऐसा सफर दोबारा जरूर करना चाहेगी.

यह भी पढे़ं-

जर्मनी की यूट्यूबर ने राजस्थान के सूनसान गांव में बिताई रात, बोली- ये बात कभी नहीं भूलूंगी

95 हजार सैलरी पाने वाले बेटे की नौकरी गई तो पेरेंट्स का बदला व्यवहार, बोले- तुझे पैदा करके गलती कर दी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Viral News, Trending News, Solo Traveler, Foreign Woman India Travel Vlog
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com