ब्रिटेन के मशहूर भविष्यवक्ता और 'नए नास्त्रेदमस' (New Nostradamus) के नाम से पॉपुलर क्रेग हैमिल्टन पार्कर (Craig Hamilton Parker)अपनी सटीक भविष्यवाणियों के लिए प्रसिद्ध हैं. अब 'नए नास्त्रेदमस' की एक और भविष्यवाणी सच हुई है, जिसमें उन्होंने एक मालवाहक जहाज और एक तेल टैंकर के बीच भीषण हादसे की भविष्यवाणी की थी. उनकी भविष्यवाणी के ठीक सात दिन बाद 11 मार्च को उत्तरी सागर में एक बड़ा समुद्री हादसा हुआ. इस हादसे में मालवाहक जहाज एमवी सॉलॉन्ग और एमवी स्टेना इमेकुलेट नामक अमेरिकी तेल टैंकर के बीच भीषण टक्कर हुई. इस टैंकर में 18 हजार टन जेट फ्यूल था. इस हादसे का धुआं इतना ऊंचा गया था कि इस अंतरिक्ष में भी देखा गया था.
बड़ी-बड़ी घटनाओं के लिए चेताया (Chilling Prediction Made By 'New Nostradamus')
क्रेग हैमिल्टन पार्कर भविष्यवाणी के लिए भारतीय भविष्यवाणी पद्वति नाड़ी ज्योतिष का इस्तेमाल करते हैं. हैमिल्टन ने इससे पहले कई बड़ी घटनाओं को लेकर भविष्यवाणी की थी, जिसमें कोविड 19, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन, ब्रिटेन का यूरोपीय संघ से अलग होना और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमला शामिल था. हेमिल्टन ने लेटेस्ट भविष्यवाणी बीती 4 मार्च को की थी, जिसमें उन्होंने अपने यूट्यूब वीडियो में जहाज और तेल टैंकर की दुर्घटना को लेकर चेताया था.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
कैसे हुआ था समुद्र में हादसा ('New Nostradamus' Predictions)
जहाज और तेल टैंकर के बीच यह हादसा उस वक्त हुआ था, जब स्टेना इमैकुलेट पोर्ट ऑफ किलिंग होम में जाने के लिए तैयार था. वहीं, एमवी सोलॉन्ग मालवाहक जहाज ने अमेरिकी तेल टैंकर को जोरदार टक्कर मारी, जिससे पूरा समुद्र दहल उठा था. इस हादसे में मालवाहक जहाज के 13 लोगों को बचा लिया गया और एक की मौत हो गई थी. दूसरी तरफ तेल टैंकर में मौजूद सभी 13 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था.
डोनाल्ड ट्रंप पर हमले की भविष्यवाणी हुई सच (Craig Hamilton Parker Predictions)
क्रेग हैमिल्टन पार्कर की पॉपुलैरिटी उस वक्त सबसे ज्यादा बढ़ गई थी, जब उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान डोनाल्ड ट्रंप पर हमले की ओर इशारा किया था. जुलाई 2024 में उन्होंने अपनी एक भविष्यवाणी में चेताते हुए कहा था कि उन्हें हमेशा से ऐसा लगता रहा है कि ट्रंप पर एक ना एक दिन जरूर हमला होगा, जानकर हैरानी होगी कि पार्कर की भविष्यवाणी के ठीक दो दिन बात राष्ट्रपति चुनाव के दौरान एक जनसभा रैली में ट्रंप पर गोली से हमला हुआ था.
भारत से रहा है ये खास नाता (Craig Hamilton Parker Links With India)
भविष्यवक्ता हैमिल्टन का भारत से खास नाता रहा है. वह अपनी लाइफ के 20वें दशक में भारत में आए थे और यहां उन्होंने नाड़ी ज्योतिष और अन्य प्राचीन भारतीय भविष्यवाणी की कला का अध्ययन किया था. कहा जाता है कि वह भारतीय ज्योतिषियों से प्रेरित होकर इस लाइन में आए थे. बता दें, क्रेग हैमिल्टन पार्कर की तुलना पॉपुलर फ्रांसीसी भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस (1500 के दशक) से की जाती है. नास्त्रेदमस ने कोविड 19 और एडोल्फ हिटलर के उदय और 9/11 हमले की जैसी सटीक भविष्यवाणी की थी.
ये Video भी देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं