विज्ञापन

टॉक्सिक वर्क कल्चर कहकर कंपनी छोड़ दी, 6 महीने से बेरोजगार है शख्स! नौकरी के लिए मिली परदादी को मारने की सलाह

एक शख्स टॉक्सिक नौकरी छोड़ने के बाद 6 महीने तक बेरोजगार रहा और अब उसका वही गैप समस्या बन गया है. इस सिचुएशन से कैसे डील करना है ऐसे कुछ तरीके नौकरीपेशा लोगों ने बताए हैं. एक ने पूरा बहाना लिख कर दे दिया है जो अब वायरल हो रहा है.

टॉक्सिक वर्क कल्चर कहकर कंपनी छोड़ दी, 6 महीने से बेरोजगार है शख्स! नौकरी के लिए मिली परदादी को मारने की सलाह
इंटरव्यू में भूलकर भी न कहें 'टॉक्सिक था पुराना बॉस', यूजर्स बोले- 'परदादी की मौत का बहाना बनाओ, रोने का नाटक करो'. (सांकेतिक तस्वीर)

Viral News: मुंबई में स्ट्रेटेजी कंसल्टिंग के तौर पर काम कर रहे एक शख्स ने कंपनी के माहौल को टॉक्सिक बताते हुए नौकरी छोड़ दी. इस बात को करीब 6 महीने बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक उसे दूसरी नौकरी नहीं मिल पाई है. उस शख्स को अभी तक अपनी नौकरी छोड़ने के फैसले का पछतावा नहीं है. उसका मानना है कि जो किया ठीक किया. लेकिन जैसे-जैसे उसके रिज्यूमे का गैप बढ़ रहा है, वैसे-वैसे उसका कॉन्फिडेंस डगमगा रहा है. उसे अब चिंता सताने लगी है कि उसे नई नौकरी मिलेगी भी या नहीं? अगर किसी कंपनी से कॉल आया भी और एचआर ने इस गैप के बारे में पूछ लिया तो वो क्या जवाब देगा? ऐसे ही सवालों को उसने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए पूछा है, जिसका कुछ नौकरीपेशा लोगों ने बखूबी जवाब दिया है.

'सिर्फ 2 साल का एक्सीपीरियंस है'

रेडिट के r/IndianWorkplace फोरम पर Joyydivisionn ने लिखा, 'मेरे पास कुल मिलाकर सिर्फ 2 साल का एक्सपीरियंस है. मेरा प्रोफाइल पहले से ही कमजोर है. अभी हर जगह हायरिंग भी धीमी चल रही है. मैं एप्लीकेशन भेज रहा हूं लेकिन शायद ही कोई जवाब मिल रहा है. अब इसके ऊपर, यह 6 महीने का गैप भी एक समस्या बनता जा रहा है. ऐसा लगता है कि जितना ज्यादा समय बीतता है, इसे समझा पाना उतना ही मुश्किल होता जाता है. मैंने लंबे समय के लिए अपनी स्थिति और खराब कर ली है. अगर किसी ने ऐसी स्थिति का सामना किया है तो मैं सच में जानना चाहूंगा कि जब गैप कुछ महीनों से ज्यादा का हो जाए तो उसे कैसे समझाया जाए? कैसे ज्यादा से ज्यादा इंटरव्यू कॉल पाने में मदद मिले?'

6 months unemployed after leaving a toxic job, and now the gap itself is the problem
by u/Joyydivisionn in IndianWorkplace

'ऑनलाइन कुछ न कुछ सीखते रहें'

इसका जवाब रियल एस्टेट कंपनी में काम करने वाले एक शख्स ने दिया. उन्होंने लिखा, 'किसी कैंडिडेट का मूल्यांकन करते समय, मैं उनके करियर की टाइमलाइन को बड़े स्तर पर देखता हूं. अगर कम समय में कई बार नौकरी बदलने जैसे संदिग्ध मामले दिखते हैं, तो मैं उस कैंडिडेट को रिजेक्ट कर देता हूं. यह बस एक उदाहरण है. एक साल का गैप मेरे लिए कोई समस्या नहीं है. अगर बार-बार गैप दिखते हैं, तो मैं अपने HR से कहता हूं कि वे कैंडिडेट से बात करें और इसके कारण जानें. मेरा सुझाव है कि आप अपनी स्किल्स को अपग्रेड करें. खासकर अगर आपको चिंता है कि आप गैप के बारे में ठीक से बता नहीं पाएंगे, तो इससे मदद मिलती है. रिक्रूटर को तुरंत पता चल जाता है कि कैंडिडेट लंबे समय तक खाली नहीं बैठा था और अप-टू-डेट है.'

क्या कहना है पूरी कहानी बताई

वहीं, बेंगलुरु में हेल्थकेयर मार्केटिंग मैनेजर ने इस पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, 'पूरे इंटरव्यू प्रोसेस के दौरान कभी भी Toxic शब्द का इस्तेमाल न करें. आप अपनी पिछली नौकरी से बहुत प्यार करते थे. वहां का काम का माहौल हमेशा आपको अपना बेस्ट देने के लिए प्रेरित करता था. आपके बॉस प्रोफेशनल थे और कड़ी मेहनत और ईमानदारी की अच्छी तरह सराहना करते थे. आपके साथी टीम वर्क में विश्वास रखते थे और एक-दूसरे का हौसला बढ़ाते थे. सब कुछ बहुत बढ़िया चल रहा था. फिर एक दिन अचानक कुछ ऐसा हुआ. आपकी परदादी एक हफ्ते में 100 साल की होने वाली थीं. आपने और आपके कजिन्स ने उनके सम्मान में एक बहुत बड़ी सरप्राइज पार्टी प्लान की थी. सारी तैयारियां हो चुकी थीं. आप सब उस बड़े दिन का जश्न मनाने जा रहे थे, तभी खबर मिली कि नींद में ही शांति से उनका निधन हो गया. कहने की जरूरत नहीं कि इससे आप बुरी तरह टूट गए. आपकी पूरी दुनिया आपकी आंखों के सामने बिखर गई. ऐसा कैसे हो सकता था? ऐसा क्यों हुआ? आपको पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर हो गया.' 

ये भी पढ़ें:- जेल में महिला कैदियों को मिल रहे हैं बर्गर और पिज्जा, वजह जानकर आप भी कहेंगे- 'ये क्या है?'

'नौकरियां आपके पीछे आएंगी'

उनहोंने आगे लिखा, 'आपने काम से ब्रेक ले लिया. अब आप पूरी तरह ठीक हैं. आप पूरी एनर्जी के साथ काम करने के लिए तैयार हैं. क्या वे आपको यह नौकरी दे रहे हैं? आपने अपनी जिंदगी के सबसे दुखद दौर का सामना किया है. लेकिन अब आप मजबूत हैं. आपके पास पहले से ही अच्छे ऑफर हैं. अगर यह नौकरी मिल जाती है, तो ठीक है. वरना इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. HR, अपना फैसला करो. जल्दी. नहीं तो आप साठ सेकंड में बाहर हो जाओगे. कॉन्फिडेंस दिखाओ. जब तक असल में कॉन्फिडेंस न आ जाए, तब तक दिखावा करो, भाई. नौकरियां आपके पीछे आएंगी, आप जहां भी जाएंगे. ऑल द बेस्ट. आपकी सफलता के लिए दुआएं.

(Disclaimer: यह कहानी रेडिट पर वायरल हुई एक पोस्ट और उसके बाद मिली सार्वजनिक प्रतिक्रियाओं पर आधारित है. एनडीटीवी ने पोस्ट में उल्लिखित व्यक्तियों द्वारा किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Resignation, Job Vacancy, Reddit, Work Culture, Viral News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com