कोरोनावायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) से बचने के लिए भारत में वैक्सीन आ चुकी है और धीरे-धीरे सभी लोगों तक पहुंच रही है. इसी बीच वैक्सीन सेंटर (Vaccine Center) से कई मजेदार वीडियो (Funny Video) सामने निकलकर आ रहे हैं, जिनको देखकर आप हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाएंगे. कही वैक्सीन लगाते वक्त लोग रोते दिख रहे हैं, तो कोई डरते नजर आ रहे हैं. हालही में एक वीडियो वायरल (Viral Video) हुआ, जहां एक पुलिसवाला जोर-जोर से हंसते (Nagaland Police Cop Laugh During Taking Corona Vaccine) नजर आ रहा है. सोशल मीडिया (Social Media) पर यह वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है. आईपीएस ऑफिसर रुपिन शर्मा (IPS Officer Rupin Sharm) ने इस वीडियो को शेयर किया है.
उनके मुताबिक यह वीडियो नागालैंड का है. जहां पुलिसवाला वैक्सीन लगवाने के लिए वैक्सीन सेंटर पहुंचा. जैसे उसको नर्स ने छुआ, तो वो जोर-जोर से हंसने लगा. उस वक्त उसको वैक्सीन नहीं लगी थी. उसको हंसता देख, वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे. अक्सर देखा जाता है कि इंजेक्शन का नाम सुनते ही लोग रोने लगते हैं. लेकिन यहां लोगों ने उनको हंसते हुए देखा.
-
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात? -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
आईपीएस ऑफिसर ने वीडिय शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'नागालैंड में कोविड-19 टीकाकरण का वीडियो. पता नहीं, उसने आखिर में लगवाई या नहीं, लेकिन लगता है कि वह 'गुदगुदी' के बारे में अधिक चिंतित था. शायद सुई से नहीं, स्पर्श की गुदगुदी से हंगामा हो रहा था.'
देखें Video:
#Covid19 #Vaccination gem apparently from #Nagaland.
— Rupin Sharma IPS (@rupin1992) March 7, 2021
Not sure whether he had it finally but
Looks like he was more anxious about the 'tickling'
शायद सुई से नहीं , #स्पर्श की #गुदगुदी से हंगामा हो रहा था । pic.twitter.com/9ZTmX3URnc
इस वीडियो को रुपिन शर्मा ने 7 मार्च को शेयर किया था, जिसके अब तक 300 से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं. साथ ही कई लाइक्स हो चुके हैं. कमेंट सेक्शन में लोगों ने ऐसे रिएक्शन्स दिए हैं...
छू लेने दो नाजुक हाथो को~~~~
— BHARDWAJ पी (@Parvesh65632017) March 8, 2021
sui ka darr babu bhaiyaa sui ka darr
— Satyameva Jayate (@vijayi_bhavah) March 7, 2021
— Naga Hills (@Hillsnaga) March 7, 2021
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं