विज्ञापन
This Article is From May 03, 2022

मुस्लिम महिला सिर पर भारी बोझ ले जा रही थी, रास्ते में गिर गया, तभी 'हनुमान जी' आए और मदद की

सोशल मीडिया पर कई बार हमें ऐसे वीडियोज़ देखने को मिल जाते हैं, जो दिल के काफी करीब होते हैं. ऐसे वीडियोज़ को देखने के बाद दिल वाकई में गदगद हो जाता है. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो बहुत ही तेज़ी से वायरल हो रहा है.

मुस्लिम महिला सिर पर भारी बोझ ले जा रही थी, रास्ते में गिर गया, तभी 'हनुमान जी' आए और मदद की

सोशल मीडिया पर कई बार हमें ऐसे वीडियोज़ देखने को मिल जाते हैं, जो दिल के काफी करीब होते हैं. ऐसे वीडियोज़ को देखने के बाद दिल वाकई में गदगद हो जाता है. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो बहुत ही तेज़ी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मुस्लिम महिला सड़क पर टोकरी में कुछ समान लेकर आती है. टोकरी भारी होने के कारण उसमें मौजूद सभी फल सड़क पर गिर जाते हैं, तभी वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बजरंग बली के वेशभूषा में शख्स आता है, अपनी साइकिल को बगल में लगाता है और मुस्लिम महिला की मदद करता है. इस वीडियो को देखने के बाद ऐसा लगेगा कि वास्तव में ईश्वर ही मदद कर रहे हैं. ये वीडियो कहां का है और कब का है, इस बात की हमें जानकारी नहीं है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

देखें वीडियो

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे मुस्लिम महिला सड़क पर भारी टोकरी लेकर आ रही होती है. सड़क पर वो टोकरी गिर जाती है, इस वजह से उसमें मौजूद सभी फल सड़क पर गिर जाते हैं. तभी एक शख्स बजरंग बली के वेशभूषा में आता है और सड़क पर मौजूद सभी फलों को उठाकर रख देता है. बाद में देखा जा सकता है कि कैसे महिला उस शख्स को एक फल देती है.

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को @AnumaVidisha नाम के ट्विटर यूज़र हैंडल से शेयर किया गया है. इस वीडियो को 4 लाख से अधिक व्यूज़ मिल चुके हैं. वहीं इस वीडियो को हज़ारों लोगों के लाइक्स मिल चुके हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो पर कई लोगों की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- वाकई में ये वीडियो दिल को सुकून देता है. वहीं एक अन्य यूज़र ने लिखा है- मानवता से ही भेदभाव को मिटाया जा सकता है.

वीडियो देखें- पीएम मोदी ने बर्लिन में बच्चे के साथ बिताया खास पल

लेखक के बारे में
img
बिक्रम कुमार सिंह
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hindu Muslim, Trending Video, Viral Video, News, Ajab Gajab News, Funny News, Interest, Offbeat News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com