Pahadi Phanu Dal Recipe: मैं पहाड़ का रहने वाला हूं, लेकिन आजकल नोएडा में जॉब करता हूं. शहर की तेज रफ्तार जिंदगी में सब कुछ है, बड़ी-बड़ी इमारतें, शानदार रेस्टोरेंट और तरह-तरह का खाना. लेकिन, इन सबके बीच एक चीज हमेशा मिस होती है- घर का स्वाद. खासकर मेरी मां के हाथों से बनी फाणू दाल, जो कुल्थी (गहत) से बनती है. जब भी मैं यहां अरहर दाल बनाता हूं, उसकी एक-एक कौर मुझे अपने गांव की याद दिला देती है. मां की बनाई वो सादी सी दाल, जिसमें न ज्यादा मसाले होते थे और न ही कोई खास तामझाम, फिर भी उसका स्वाद ऐसा कि आज भी किसी 5-स्टार होटल का खाना उसके सामने फीका लगता है.
मां की रसोई और वो खास खुशबू
हमारे पहाड़ में खाना सिर्फ पेट भरने के लिए नहीं, बल्कि दिल से जुड़ा होता है. ठंडी हवाओं के बीच जब मां रसोई में फाणू बनाती थीं, तो उसकी खुशबू पूरे घर में फैल जाती थी. लकड़ी के चूल्हे पर धीरे-धीरे पकती दाल का स्वाद ही कुछ और होता था. आज गैस स्टोव पर वही स्वाद लाना मुश्किल लगता है, लेकिन यादें आज भी वैसी ही ताजा हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें: आम की गुठली से क्या‑क्या बना सकते हैं? जानिए इसके आसान उपयोग
क्या है फाणू दाल?
फाणू उत्तराखंड की एक पारंपरिक डिश है, जो कुल्थी यानी गहत की दाल से बनती है. यह दाल न सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद मानी जाती है खासतौर पर सर्दियों में.
मां की स्टाइल में फाणू बनाने की रेसिपी | A Recipe for Making Phanu - Mom's Style
अगर आप भी इस पहाड़ी स्वाद को घर पर ट्राई करना चाहते हैं, तो मैं वही आसान रेसिपी बता रहा हूं जो मेरी मां बनाया करती हैं:
सामग्री:
गहत (कुल्थी) दाल - 1 कप
लहसुन - 4-5 कलियां
अदरक - 1 छोटा टुकड़ा
जीरा - 1 छोटा चम्मच
हल्दी - आधा छोटा चम्मच
नमक - स्वाद अनुसार
सरसों का तेल - 1 बड़ा चम्मच
बनाने का तरीका:
- सबसे पहले दाल को रातभर भिगो दें. फिर इसे कुकर में हल्दी और नमक के साथ अच्छे से पका लें. इसके बाद दाल को हल्का सा मसल लें या पीस लें, जिससे उसका टेक्सचर गाढ़ा हो जाए.
- अब कढ़ाई में सरसों का तेल गरम करें, उसमें जीरा, लहसुन और अदरक डालकर भूनें. जब खुशबू आने लगे, तो इसमें पकी हुई दाल डाल दें. धीमी आंच पर 5-10 मिनट तक पकने दें, ताकि सारे फ्लेवर अच्छे से मिल जाएं.

सादगी में छुपा असली स्वाद
फाणू की सबसे खास बात यही है कि इसमें ज्यादा मसाले नहीं होते. फिर भी इसका स्वाद इतना गहरा और संतोष देने वाला होता है कि एक बार खाने के बाद आप इसे भूल नहीं पाएंगे.
ये भी पढ़ें: Lauki ka Dosa: घर में पड़ी लौकी से बनाएं ऐसा टेस्टी नाश्ता, स्वाद चखकर भूल जाएंगे नखरे
आज भी दिल वहीं अटका है
नोएडा में बैठकर जब भी मैं ये दाल बनाता हूं, तो हर कौर के साथ बचपन की यादें ताजा हो जाती हैं. मां की वो सादगी, उनका प्यार और पहाड़ की वो ठंडी हवा सब कुछ जैसे एक प्लेट में वापस आ जाता है.
कुछ स्वाद ऐसे होते हैं, जो सिर्फ जीभ से नहीं बल्कि दिल से जुड़े होते हैं. मेरे लिए फाणू सिर्फ एक दाल नहीं, बल्कि मेरी जड़ों से जुड़ा एक एहसास है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं