विज्ञापन

18 साल बाद दोबारा भारत घूमने आई इजरायली महिला, मुंबई की झुग्गी बस्ती देखकर बोली- यहां आना अजीब लगा

भारत घूमने आई एक विदेशी महिला ने मुंबई की संस्कृति, गणेश उत्सव की झलक, काला घोड़ा आर्ट एग्जीबिशन और धारावी का अनुभव साझा किया.

18 साल बाद दोबारा भारत घूमने आई इजरायली महिला, मुंबई की झुग्गी बस्ती देखकर बोली- यहां आना अजीब लगा
18 साल बाद दोबारा भारत घूमने आई इजरायली महिला, मुंबई की झुग्गी बस्ती देखकर बोली- यहां आना अजीब लगा
Instagram/lil_l_gram

Israeli Tourist In India: एक इजरायली महिला Liron Loval 18 साल बाद वापस भारत घूमने आई है. महिला ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर मुंबई घूमने का अनुभव बताया है. इजरायली महिला मुंबई में स्लमडॉग मिलियनेयर वाली धारावी से काला घोड़ा, बीच और आर्ट गैलरी देखने गई. विदेशी महिला ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए वीडियो में मुंबई के इतिहास व कल्चर की झलक दिखाई. इस दौरान वह एक मार्केट में जाकर साड़ी ट्राय किया. महिला के वीडियो पर काफी लोगों ने कमेंट किया है. इजरायली महिला के साड़ी वाले लुक की लोगों ने काफी तारीफ की. 

18 साल बाद दोबार आई महिला

इजरायली टूरिस्ट Liron Loval 18 साल बाद दोबारा इंडिया घूमने आई हैं. Liron ने इंस्टाग्राम पर Chapter 2 welcome to Mumbai, Back to India after 18 years कैप्शन के साथ वीडियो शेयर किया है. जिसमें वह कहती हैं, मैं इंडिया में हूं. मैं साड़ी पहनकर मॉडलिंग कर रही हूं और ज़ाहिर है कि मैं इसे खरीद नहीं रही हूं, क्योंकि मेरे पास इसे पहनने का कोई मौका नहीं है. मुझे शॉपिंग करने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं है. मैं बस इसे पहनकर देखने आई थी. 

मुंबई के मार्केट में ट्राय किया साड़ी

विदेशी महिला ने आगे वीडियो में बताया कि साड़ी ट्राय करने के बाद वह मार्केट गई. जहां की चहल-पहल उन्हें काफी पसंद आई. वीडियो में इजरायली महिला ने मुंबई के बीच और मुंबई की लोकल ट्रेन की भी झलक दिखाई. महिला ने खुद मुंबई लोकल ट्रेन का सफर किया. विदेशी महिला समुद्र का किनारे दिखाते हुए कहती है कि मुंबई समुद्र किनारे बसा हुआ है. यहां पर 2 दिन पहले जबरदस्त जश्न मनाया गया था. 

इजरायली महिला बोली- यहां बहुत सारे देवता हैं

वीडियो में विसर्जित की गईं गणेश प्रतिमाएं नजर आ रही हैं. विदेशी महिला ने कहा कि मुंबई में बहुत सारा इतिहास और बहुत सारे देवता हैं, बहुत सारे धर्म हैं. मुंबई बीच देखने के बाद महिला टूरिस्ट अपनी एक दोस्त रेबेका से मिलने गई, जो उसका इंतजार कर रही थी. इसके बाद वह एग्ज़िबिशन देखने गई, जो फ्री था. जहां पर मौजूद आर्टिस्ट ने उसे हर पेंटिंग की जानकारी दी. 

सबकुछ देखा, पर कुछ भी नहीं खरीदा- विदेशी महिला

इजरायली महिला ने कहा कि हमने सब कुछ देखा, पर कुछ भी खरीदा नहीं और पिस्ता केक व चीजकेक खाने बैठ गई. इसके बाद वह अगले दिन मुंबई के स्लम एरिया धारावी घूमने गई. महिला ने बताया कि वहां पर फोटो खींचने की इजाजत नहीं है, लेकिन मैंने अपने गाइड को पैसे दिए. Liron Loval ने अंत में वीडियो में कहा कि स्लम घूमने के बाद यहां आना थोड़ा अजीब लगा, लेकिन मैं शिता और येफ़ेत से मिलने गई. वे एक कमाल के कपल हैं और उनका एक प्यारा सा बच्चा है. वे मुझे और मेरी बहनों को शॉपिंग वगैरह के लिए ले गए. 

यह भी पढ़ें-

'तुझमें रब दिखता है' भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार को डेडिकेट कर इज़रायली सिंगर ने गाया गाना

सिंगापुर में लाखों की सैलरी छोड़ हिमालय के गांव में शिफ्ट हुआ कपल, बोला- मां ने सोच बदल दी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Viral News, Viral Travel Video, Mumbai Life Experience, Foreign Tourist India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com