हर दिन हजारों डिलीवरी पार्टनर लोगों के घरों तक सामान पहुंचाते हैं. ज्यादातर डिलीवरी कुछ मिनटों में खत्म हो जाती है, लेकिन मुंबई में एक Blinkit डिलीवरी बॉय के साथ जो हुआ, उसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया. एक ग्राहक ने उसे सिर्फ टिप ही नहीं दी, बल्कि घर के अंदर बुलाकर ऐसा सरप्राइज दिया. जिसे वह शायद कभी नहीं भूल पाएगा. इस पूरे पल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
घर के अंदर बुलाकर दिया अनोखा चैलेंज
इस वीडियो को oosharmajii नाम से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि मुंबई के कंटेंट क्रिएटर गणेश शर्मा अपने घर पर Blinkit का ऑर्डर लेते हैं. इसके बाद वह डिलीवरी पार्टनर को अंदर आने का न्योता देते हैं और डार्ट्स खेलने के लिए कहते हैं. साथ ही कहते हैं कि अगर निशाना सही लगा, तो 1000 रुपये की टिप मिलेगी.
एक निशाने ने बदल दिया माहौल
डिलीवरी पार्टनर ने हिम्मत दिखाई और डार्ट्स का निशाना सटीक लगा दिया. इसके बाद कमरे में मौजूद सभी लोग खुशी से झूम उठे. गणेश शर्मा ने तुरंत वादा निभाते हुए उसे 1000 रुपये की टिप दे दी. वीडियो में साफ देखने को मिल रहा है कि डिलीवरी बॉय के चेहरे की मुस्कान देखने लायक थी.
फिर साथ बैठकर खाया पिज्जा
सरप्राइज यहीं खत्म नहीं हुआ. गणेश शर्मा और उनके दोस्त ने डिलीवरी पार्टनर को अपने साथ बैठाकर पिज्जा भी खिलाया. तीनों ने बातचीत की और कुछ समय साथ बिताया. एक साधारण डिलीवरी पलभर में यादगार मुलाकात में बदल गई.
वीडियो पर लोगों ने दिया रिएक्शन
वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. एक यूजर ने लिखा,'अच्छे लोग हर चीज को खुशहाल बनाते हैं.' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा,' That's how Gen Z ruining everything right??'. एक अन्य यूजर ने लिखा,'That's called 5 rating in real life'. वहीं, कई यूजर्स ने कहा कि डिलीवरी पार्टनर के साथ सम्मान और अपनापन दिखाने वाली ऐसी छोटी-छोटी बातें किसी का पूरा दिन बना सकती हैं. लोगों ने उम्मीद जताई कि ज्यादा से ज्यादा ग्राहक ऐसे व्यवहार से दूसरों के चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश करें.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: ब्लिंकइट राइडर को मिली 500 रुपये की टिप, दिल छू लेने वाला वीडियो किया शेयर
यह भी पढ़ें: न्यूयॉर्क में ट्रेनिंग ले रहे फायरफाइटर ने किया शानदार अंदाज में शादी का प्रपोजल, देखिए फोटोज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं