- मुंबई में छात्रों को धमकी देने का वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन लिया गया है.
- वीडियो पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी एक्शन लिया है. उन्होंने जांच के आदेश दिए हैं.
- मुंबई पुलिसकर्मी का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.
मुंबई में एक पुलिसकर्मी का नीट पेपर लीक पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को झूठे ड्रग्स मामले में फंसाने की धमकी देने का वीडियो वायरल हुआ था. जिसके बाद महाराष्ट्र के गृह विभाग ने कार्रवाई करते हुए संबंधित पुलिसकर्मी को ड्यूटी से हटा दिया है और मामले में विभागीय जांच शुरू कर दी है. इस वीडियो कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया से पोस्ट किया था. जिसके बाद मामले में सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी मामले में खुद एक्शन लिया है. मुख्यमंत्री ने कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए निष्पक्ष विभागीय जांच के आदेश दिए हैं. वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.
मुंबई पुलिस से जुड़ा है मामला
दरअसल, मामला 22 जुलाई का बताया जा रहा है. मुंबई के अलग-अलग इलाकों में छात्रों ने उग्र प्रदर्शन किया था. इस दौरान मुंबई पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारी छात्रों को हिरासत में लिया था. वायरल हो रहे वीडियो में पुलिसकर्मी छात्रों पर दबाव बनाते हुए कह रहा है. 'अगर दोबारा दिखे, तो तुम्हारी जेब में 50 ग्राम पाउडर डाल दूंगा, पूरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी.' जिसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया. मुंबई कांग्रेस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी यह वीडियो शेयर किया गया था. इस धमकी भरे वीडियो के वायरल होते ही मुंबई पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए. विवाद बढ़ता देख मुंबई पुलिस और गृह विभाग ने पवन सांगले नामक इस पुलिसकर्मी को उसकी वर्तमान नियुक्ति ड्यूटी से तत्काल हटा दिया गया है.
ये भी पढ़ेंः मुंबई में प्रदर्शनकारी लड़की से छेड़छाड़ के आरोपी हवलदार की बर्खास्तगी पर अड़ा विपक्ष, पुलिस ने दी सफाई
हालांकि इस घटना ने महाराष्ट्र में इस घटना ने राज्य में राजनीतिक तूल भी पकड़ लिया है. कांग्रेस नेता हर्षवर्धन सपकाल ने गृह विभाग की कड़ी आलोचना करते हुए तंज कसा कि राज्य का गृह विभाग अब 'पांडू हवलदार' चला रहे हैं.
एक वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि @MumbaiPolice प्रदर्शन कर रहे छात्रों को धमका रही है कि अगर वे दोबारा प्रदर्शन करने लौटे, तो उन्हें झूठे ड्रग्स के मामले में फँसा दिया जाएगा और पूरी ज़िंदगी जेल में सड़ना पड़ेगा।
— Mumbai Congress (@INCMumbai) July 23, 2026
अगर यह सच है, तो यह सिर्फ़ छात्रों को डराने की कोशिश नहीं,… pic.twitter.com/36KescEmro
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी लिया संज्ञान
मामले में सीएम देवेंद्र फडणवीस का बयान भी सामने आया है. उन्होंने मामले पर सफाई देते हुए स्पष्ट किया कि एक वीडियो सामने आया है और उसकी गहन जांच की जा रही है. मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि जांच के दौरान ही संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ प्रारंभिक कार्रवाई ड्यूटी से हटाने की कार्रवाई की जा चुकी है. हालांकि सीएम ने यह भी जोड़ा कि आंदोलन की आड़ में कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर पथराव भी किया था, जिसकी जांच की जा रही है.
फिलहाल मुंबई पुलिस ने मुंबई पुलिस ने आश्वासन दिया है कि वीडियो की सत्यता परखने की रिपोर्ट आने तक संबंधित कर्मचारी ड्यूटी से दूर रहेगा. यदि जांच में वह दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ेंः 10 साल जेल, 1 करोड़ जुर्माना.... पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं