विज्ञापन

मुंबई में किराए का घर चाहिए तो पहले बताना पड़ेगा मूलांक! अमेजन के ऐड में नजर आई लड़की ने खोली मकान मालिकों की पोल

मुंबई में किराये का घर ढूंढ रही लड़की को मकान मालकिन ने अजीब वजह से रिजेक्ट कर दिया. ये वजह सैलरी या धर्म नहीं, बल्कि न्यूमरोलॉजी नंबर मैच न होना है. जानें इसके बाद क्या हुआ.

मुंबई में किराए का घर चाहिए तो पहले बताना पड़ेगा मूलांक! अमेजन के ऐड में नजर आई लड़की ने खोली मकान मालिकों की पोल
वाग्मिता सिंह की इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अब तक 4 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं.
Instagram@thatindianchick_

Viral News: अब तक आपने सुना होगा कि कुंवारे होने की वजह से फ्लैट नहीं मिला, या फिर नॉन-वेज खाने की वजह से मकान मालिक ने मना कर दिया. लेकिन मायानगरी मुंबई से अब एक ऐसा अतरंगी मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप अपना सिर पकड़ लेंगे. हाल ही में 4 से 6 जुलाई 2026 वाली अमेजन सेल के विज्ञापनों में नजर आईं मशहूर डिजिटल क्रिएटर वाग्मिता सिंह (@thatindianchick_) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने मुंबई की एक 'हाई-फाई' मकान मालकिन (Landlady) की ऐसी अजीबोगरीब हरकत की पोल खोली है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है.

'फोन नंबर नहीं, अपना न्यूमरोलॉजी नंबर बताओ'

वाग्मिता सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन दिया- 'गेस करो ये मकान मालकिन रोजी-रोटी के लिए क्या करती है?'

वीडियो में वाग्मिता ने अपनी दोस्त के साथ घटी एक आपबीती सुनाई. उन्होंने बताया कि उनकी एक सहेली मुंबई में किराए पर फ्लैट तलाश रही थी. एक ब्रोकर के जरिए वो फ्लैट देखने और मकान मालकिन से मिलने पहुंची. मकान मालकिन देखने में बेहद पॉश, पढ़ी-लिखी और एकदम मॉडर्न सोच वाली लग रही थी, उसने बड़े अच्छे से फ्लैट दिखाया. सब कुछ ठीक चल रहा था, तभी बातचीत के बीच में मकान मालकिन ने लड़की से पूछा- What's Your Number?

वाग्मिता की दोस्त ने सोचा कि मैडम उसका फोन नंबर मांग रही हैं. लेकिन जैसे ही उसने जवाब दिया, मकान मालकिन ने कहा- 'अरे सिली! मैं तुम्हारा फोन नंबर नहीं, बल्कि तुम्हारा न्यूमरोलॉजी नंबर (मूलांक) पूछ रही हूं.'

'तुम्हारा नंबर 7, मेरे घर का 4... बहुत गंदा मिसमैच है'

मकान मालकिन ने लड़की को समझाया कि अपनी जन्म तारीख (Birth Date) के सभी अंकों को आपस में जोड़ो और बताओ कि क्या नंबर आता है. लड़की ने जब हिसाब लगाया तो उसका मूलांक '7' निकला. इसके बाद जो हुआ, उसकी उम्मीद तो किसी ने सपने में भी नहीं की होगी. मकान मालकिन ने सीधे फ्लैट देने से मना करते हुए कहा, 'डार्लिंग! मेरे इस फ्लैट का नंबर 4 है और तुम्हारा नंबर 7 निकला. 4 और 7 का बहुत ही गंदा मिसमैच होता है. इसलिए मैं तुम्हें यह फ्लैट किराए पर नहीं दे सकती.'

लोग बोले- 'अब फ्लैट के लिए कुंडली भी मिलानी पड़ेगी क्या?'

जी हां! सिर्फ मूलांक (Numerology Number) मैच न होने की वजह से लड़की को फ्लैट देने से रिजेक्ट कर दिया गया. वाग्मिता का यह वीडियो सामने आने के बाद लोग मुंबई के मकान मालिकों के नखरों पर जमकर मजे ले रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि मुंबई में अब फ्लैट लेने के लिए सैलरी स्लिप और आधार कार्ड ही काफी नहीं है, बल्कि अब लोगों को अपनी कुंडली और न्यूमरोलॉजिस्ट को भी साथ लेकर घूमना पड़ेगा.

वहीं, प्रिया रैना नाम की एक यूजर ने वाग्मिता की वीडिया पर कमेंट करते हुए लिखा, 'अरे! ये तो राहु-केतु वाला कॉम्बिनेशन था. आंटी ने सबसे बेहतरीन किराएदार को खो दिया.'

दीक्षा सोनलकर की यूजर लिखती हैं- 'मेरी शादी एक चीनी लड़के से हुई है और चीनी संस्कृति में 4 नंबर के लिए इस्तेमाल होने वाला शब्द सुनने में 'मौत' वाले शब्द जैसा लगता है. जैसे: 2020, जो कोविड का साल था, उसमें 4 नंबर आता है.'

ये भी पढ़ें:- मुंबई में पवई झील से निकलकर सड़क पर घूमने लगा 7 फीट का मगरमच्छ, देखें कैसे हुआ रेस्क्यू

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai, Rent In Mumbai, Numerology, Viral News, Vagmita Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com