विज्ञापन

VIDEO: मुंबई में पवई झील से निकलकर सड़क पर घूमने लगा 7 फीट का मगरमच्छ, देखें कैसे हुआ रेस्क्यू

Viral Video: मुंबई में तेज बारिश के बाद झील से मगरमच्छों के निकलने का सिलसिला शुरू हो गया है. ताजा मामला पवई से सामने आया है, जहां 7 फीट लंबे मगरमच्छ को सड़क पर देखकर लोग वीडियो बनाने लगे.

सड़क पर आए मगरमच्छ का रेस्क्यू करती वन विभाग की टीम.
NDTV Reporter

Mumbai Crocodile News: मुंबई के पवई इलाके में 200 MM से ज्यादा बारिश होने के बाद मंगलवार को एक 7 फीट लंबा मगरमच्छ झील के निकलकर मोरारजी नगर की सड़कों पर घूमने लगा. दरगाह के पास जब लोगों की नजर उस पर पड़ी तो वो गाड़ी के नीचे छिपकर खुद को बचाने की कोशिश करने लगा. हालांकि वन विभाग की टीम में शामिल 4 सदस्यों ने जल्द ही उसे पकड़ लिया और सड़क के उठाकर एंबुलेंस में डालकर उसे अपने साथ ले गए.

पहले जांच होगी, उसके बाद छोड़ा जाएगा

अधिकारियों ने बताया कि इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन में मगरमच्छ को कोई चोट नहीं आई है. फिलहाल मगरमच्छ की मेडिकल जांच की जा रही है और उसकी स्थिति ठीक है. जांच पूरी होने के बाद जल्द ही उसे वापस उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया जाएगा. इस मगरमच्छ ने किसी को भी क्षति नहीं पहुंचाई है. हालांकि, शहरी इलाकों में वन्यजीवों की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है.

2 साल पहले भी निकला था मगरमच्छ

इस रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें मगरमच्छ बचने की कोशिश में झटपटाता हुआ नजर आ रहा है. हालांकि ये पहली बार नहीं है जब पवई झील से निकलकर मगरमच्छ सड़कों पर आया हो. 12 मार्च 2024 को भी झील किनारे सड़क पर एक मगरमच्छ देखा गया था, जिसे देखने के लिए भीड़ जमा हो गई थी. उस वक्त रेस्किंक एसोसिएशन फॉर वाइल्डलाइफ वेलफेयर के कर्मियों ने बताया था कि मगरमच्छ शायद अंडे देने के लिए जगह देख रहा था, लेकिन भीड़ को देखकर वो जल्द ही अपने आप झील में वापस चला गया.

ऑरेंज अलर्ट के चलते स्कूल-कॉलेज बंद

बताते चलें कि मुंबई में आज सुबह से ही घने बादल छाए हुए हैं और तेज हवाएं चल रही हैं. हालांकि, सुबह कोई खास बारिश नहीं हुई जिससे दो दिनों की भारी बारिश के बाद लोगों को थोड़ी राहत मिली. हालांकि, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज मुंबई में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताते हुए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया हुआ है. इसी के चलते एहतियात के तौर पर मुंबई में आज सभी सरकारी, प्राइवेट और नगर निगम संचालित स्कूल एवं कॉलेज को बंद रखने का आदेश दिया गया है.

ये भी पढ़ें:- गजब! कोरोना खत्म हुए साल बीत गए, पर इस देश में आज भी मिल रहा टैक्स का पैसा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai, Crocodile Viral Video, Powai, Mumbai Rain, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com