विज्ञापन
This Article is From Jun 21, 2019

रास्ते में बाइक पार्क कर खड़ा था शख्स, कार से आए चार लोग और पीट-पीटकर मार डाला

गुरुवार रात मुंबई के घाटकोपर में एक युवक की सिर्फ इस लिए हत्या कर दी गई कि उसने संकरी सड़क पर मोटरसाइकिल पार्क की थी. मृतक युवक का नाम गणेश म्हस्के है.

रास्ते में बाइक पार्क कर खड़ा था शख्स, कार से आए चार लोग और पीट-पीटकर मार डाला

गुरुवार रात मुंबई के घाटकोपर में एक युवक की सिर्फ इस लिए हत्या कर दी गई कि उसने संकरी सड़क पर मोटरसाइकिल पार्क की थी. मृतक युवक का नाम गणेश म्हस्के है. 22 साल का गणेश घाटकोपर के साईनाथ नगर में नाले से लगी सड़क किनारे अपनी मोटर साइकिल के साथ खड़ा था. तभी एक इनोवा कारआई. उसमें 4 लोग सवार थे.

बच्चों की गाड़ी में बैठ गईं धोनी की पत्नी, जीवा ने दौड़ लगाकर किया ऐसा, देखें VIDEO

संकरे रास्ते में बाइक खड़ी करने को लेकर इनोवा में बैठे युवकों और गणेश में पहले कहासुनी फिर मारपीट शुरू हो गई. इनोवा में आये युवको ने गणेश की बुरी तरहं पिटाई की फिर उसे उठाकर नाले में फेंक दिया. सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे नाले से बाहर निकाला और अस्पताल ले गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

शक था कि भाई-भाभी की वजह से गई जॉब तो महिला की पीट-पीटकर हत्या की और फिर...

घाटकोपर पुलिस थाने के इंस्पेक्टर विश्वनाथ कोलेकर के मुताबिक हत्या का मामला दर्ज कर युवकों की तलाश जारी है. पुलिस ये भी पता करने में जुटी है कि आरोपी और मृतक एक दूसरे से परिचित थे या नहीं और झगड़ा मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर ही हुआ या कुछ और बात भी थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai, Ghatkopar, Bike Parking
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com