विज्ञापन

'बेंगलुरु में करियर तो मिलता है, लेकिन अपना कोई नहीं'... इंटरप्रेन्योर की पोस्ट ने छेड़ी बड़ी बहस, पोस्ट वायरल

मुंबई से बेंगलुरु पहुंचे एक इंटरप्रेन्योर की पोस्ट वायरल हो रही है. उन्होंने शहर के शानदार मौसम, स्टार्टअप संस्कृति और अवसरों की तारीफ की. लेकिन यहां के अकेलेपन और ट्रैफिक को उन्होंने बड़ी चुनौती बताया.

'बेंगलुरु में करियर तो मिलता है, लेकिन अपना कोई नहीं'... इंटरप्रेन्योर की पोस्ट ने छेड़ी बड़ी बहस, पोस्ट वायरल
मुंबई से बेंगलुरु शिफ्ट हुए एक इंटरप्रेन्योर की पोस्ट हुई वायरल
सोशल मीडिया

मुंबई से बेंगलुरु शिफ्ट हुए एक इंटरप्रेन्योर की पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. उन्होंने शहर की खूब तारीफ की, लेकिन साथ ही एक ऐसी सच्चाई भी बताई जिसने हजारों लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया. उनका कहना है कि बेंगलुरु सपनों को उड़ान देने वाला शहर है, लेकिन यहां कई लोग अकेलेपन से भी जूझ रहे हैं.

बड़े सपनों वाला शहर है बेंगलुरु- इंटरप्रेन्योर

इंटरप्रेन्योर कल्पेश भालेकर ने अपने एक्स पेज (@Kalpeshb04) पर लिखा कि बेंगलुरु में हर कोई कुछ नया बनाने और आगे बढ़ने की कोशिश में लगा है. उन्होंने बताया कि सिर्फ एक हफ्ते में उनकी मुलाकात 15 से ज्यादा स्टार्टअप फाउंडर्स से हुई और तीन नेटवर्किंग इवेंट में शामिल होने का मौका मिला. उनके मुताबिक, इस शहर ने उन्हें बड़े सपने देखने की इंस्पिरेशन दी.

घर-परिवार से दूर करियर बनाने आते हैं लोग

कल्पेश का कहना है कि बेंगलुरु में ज्यादातर लोग अपने घर-परिवार से दूर करियर बनाने आते हैं. यही वजह है कि यहां हाउस पार्टी, रनिंग क्लब, बोर्ड गेम नाइट और डेटिंग ऐप्स का चलन काफी ज्यादा है. उन्होंने सलाह दी कि नए लोगों को ऐसे दोस्तों का साथ चुनना चाहिए जिनकी नीयत अच्छी हो और सिर्फ मतलब के रिश्तों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए.

ट्रैफिक और मौसम पर भी कही ये बड़ी बात

उन्होंने बेंगलुरु के मौसम की जमकर तारीफ की, लेकिन ट्रैफिक को सबसे बड़ी चुनौती बताया. उनका कहना है कि यहां समय पर पहुंचना है तो तैयार होने से पहले कैब बुक करनी पड़ती है. वहीं खाने की क्वालिटी और कम तेल वाले भोजन ने भी उन्हें प्रभावित किया.

पोस्ट पर लोगों ने दिए रिएक्शन

कल्पेश की पोस्ट पर कई यूजर्स ने सहमति जताई. लोगों का कहना है कि बेंगलुरु अवसरों का शहर जरूर है, लेकिन यहां दोस्त और अपनापन मिलना आसान नहीं है. एक यूजर ने लिखा, "Talent density is definitely the highest." वहीं दूसरे यूजर ने लिखा,"Having 3 kids while doing a blue collar job is definitely a choice." इसी वजह से यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: नाखून चबाते हैं तो गौर से देख लीजिए ये वायरल वीडियो, चुटकी में सुधर जाएगी गंदी आदत

यह भी पढ़ें: हाथ‍ियों के साथ सेल्‍फी लेना पड़ा भारी, गंगा नहाने आए युवकों को हाथ‍ियों के झुंड ने खूब दौड़ाया, वायरल वीड‍ियो

यह भी पढ़ें: कौन है 228K फॉलोअर्स वाला 'फ्लाइंग डॉग' Ouka? हवा में ऐसे भरता है उड़ान, वीडियो देखकर लोग बोले- हमसे ज्यादा एडवेंचर तो ये करता है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengaluru Viral Post, Mumbai To Bengaluru Train Travel Time
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com