Mother slaps daughter on train: सोशल मीडिया की दुनिया में रील्स का क्रेज इस कदर बढ़ गया है कि अब लोग जान की परवाह किए बिना भीड़भाड़ वाले या खतरनाक जगहों पर वीडियो बनाने से भी नहीं हिचकते. कभी मेट्रो में, कभी मंदिर में, तो कभी चलती ट्रेन पर...कैमरा ऑन होते ही ड्रामा शुरू हो जाता है. कुछ ऐसा ही नजारा हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में देखने को मिला, जिसने इंटरनेट पर आग लगा दी है.
मां ने बेटी को पीटा (mom slaps girl train reel)
वीडियो में एक लड़की चलती हुई ट्रेन के खुले दरवाजे पर खड़ी है और बॉलीवुड गाने पर हाथ फैलाकर रील बना रही है. उसे शायद इस बात का एहसास भी नहीं कि वो अपनी जान को किस कदर खतरे में डाल रही है. ट्रेन के दरवाजे पर खड़े होकर, वो एक्सप्रेशन्स देती जा रही थी और एक शख्स उसका वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था, तभी आता है ट्विस्ट.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
यहां देखें वीडियो
लड़की ट्रेन के दरवाजे पर खड़े होकर बना रही थी रील, जब उसकी मां ने देखा तो बजा दिया बैंड 😄 pic.twitter.com/zzlaqbU3p4
— Rupali Gautam (@Rupali_Gautam19) July 9, 2025
चलती ट्रेन रील वीडियो (ladki ne train pe reel banayi)
अचानक पीछे से उसकी मां वहां पहुंचती है और बेटी को देख बिफर उठती है. बिना देर किए वो लड़की का हाथ पकड़ती हैं और जोर से खींचकर अंदर ले आती हैं. इसके बाद शुरू होता है थप्पड़ों का लाइव सेशन. मां एक हाथ से बेटी का हाथ पकड़े रहती हैं और दूसरे हाथ से थप्पड़ों की बरसात कर देती हैं. लड़की हक्की-बक्की रह जाती है, बीच में मां को रोकने की कोशिश भी करती है, लेकिन मां का गुस्सा सातवें आसमान पर होता है.
मां ने बीच सफर में जड़ दिए थप्पड़ (girl making reel on train)
इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूज़र्स के रिएक्शन भी जोरदार हैं. कुछ लोग कह रहे हैं, दिल को सुकून मिला, ऐसी ही सज़ा होनी चाहिए, तो किसी ने लिखा, मां ने बिल्कुल सही किया, अब शायद रीलबाज़ी का भूत उतर गया होगा. वहीं कुछ लोगों का मानना है कि सार्वजनिक रूप से बेटी को पीटना ठीक नहीं था, प्यार से भी समझाया जा सकता था. कुछ यूज़र्स का ये भी दावा है कि ये वीडियो स्क्रिप्टेड है, और व्यूज के लिए जानबूझकर ऐसा ड्रामा रचा गया है. चाहे जो भी हो, एक बात तो तय है...इस वीडियो ने लोगों को सोचने पर मजबूर जरूर कर दिया है कि सोशल मीडिया के लिए कितना 'ज्यादा' ज्यादा है?
ये भी पढ़ें:- यहां उगाया जाता है दुनिया का सबसे बड़ा संतरा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं