विज्ञापन

भारत की सबसे महंगी गाड़ी... सड़क पर इस गाड़ी को देख कही ऐसी बात, विदेशी शख्स का Video देख नहीं रुकेगी हंसी

गुरुग्राम में एक ऑस्ट्रेलियाई कंटेंट क्रिएटर ने LPG सिलेंडर से भरे ट्रक को ‘भारत की सबसे महंगी गाड़ी’ बताया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं.

भारत की सबसे महंगी गाड़ी... सड़क पर इस गाड़ी को देख कही ऐसी बात, विदेशी शख्स का Video देख नहीं रुकेगी हंसी
LPG सिलेंडर वाले ट्रक को बताया सबसे महंगी गाड़ी, वीडियो हुआ वायरल

गुरुग्राम से एक मजेदार वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक ऑस्ट्रेलियाई कंटेंट क्रिएटर Andy Evans ने एलपीजी सिलेंडर से भरे ट्रक को भारत की सबसे महंगी गाड़ी बता दिया, जिसके बाद लोग हंसी नहीं रोक पा रहे.

क्या है वीडियो में खास?

वीडियो में एंडी इवांस सड़क किनारे खड़े नजर आते हैं और कहते हैं कि उन्होंने भारत में अपने तीन साल के अनुभव में इससे ज्यादा महंगी गाड़ी कभी नहीं देखी. इसके बाद वह कैमरा घुमाते हैं और एक ट्रक दिखाते हैं, जो LPG गैस सिलेंडरों से भरा होता है. यही मोमेंट लोगों को बेहद मजेदार लगा और वीडियो तेजी से वायरल हो गया.

देखें Video:

लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं

वीडियो पर यूजर्स ने जमकर मजाकिया कमेंट किए. एक यूजर ने लिखा, ये तो मेरी सारी गाड़ियों से ज्यादा महंगी है. दूसरे ने मजाक में कहा, इस ड्राइवर को Z+ सिक्योरिटी मिलनी चाहिए. वहीं, एक और यूजर ने लिखा, आजकल तो यही हर भारतीय माता-पिता का ड्रीम दामाद है. 

भारत से जुड़ा कंटेंट बनाते हैं ‘Aussie Bhai'

एंडी इवांस, जिन्हें सोशल मीडिया पर ‘Aussie Bhai' के नाम से जाना जाता है, पिछले कुछ सालों से भारत में रह रहे हैं और यहां की लाइफस्टाइल पर वीडियो बनाते रहते हैं. इससे पहले भी उन्होंने एक वीडियो में बताया था कि भारत में हर व्यक्ति के पास हर काम के लिए कोई न कोई जान-पहचान वाला होता है. उन्होंने कहा था कि भारत में किसी भी काम के लिए आपको कोई न कोई व्यक्ति मिल ही जाता है, जो तुरंत मदद कर देता है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: फेसमास्क लगाकर ऑनलाइन मीटिंग अटेंड करने लगी कर्मचारी, देखते ही बॉस ने जो कहा, हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग

Crime Patrol का सीन लग रहा है! कीचड़ भरे तालाब में लेटकर कपल ने कराया प्री-वेडिंग शूट, खूब उड़ा मजाक

फेसमास्क लगाकर ऑनलाइन मीटिंग अटेंड करने लगी कर्मचारी, देखते ही बॉस ने जो कहा, हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Most Expensive Vehicle Video, LPG Truck Viral Video, Gurugram Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com