विज्ञापन

बंदर की इस हरकत ने लूट ली महफिल, रेलिंग पर स्टंट देख लोग नहीं रोक पाए हंसी, वीडियो वायरल

रेलिंग पर फिसलते हुए सीढ़ियों से उतरते बंदर का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. उसके अनोखे स्टंट और मस्तीभरे अंदाज को देखकर लोग जमकर हंस रहे हैं. वीडियो पर यूजर अलग-अलग तरीके से रिएक्शन दे रहे हैं.

बंदर की इस हरकत ने लूट ली महफिल, रेलिंग पर स्टंट देख लोग नहीं रोक पाए हंसी, वीडियो वायरल
बंदर का स्टाइल और बेफिक्र अंदाज वायरल
सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बंदर का मजेदार वीडियो लोगों का खूब मनोरंजन कर रहा है. वीडियो में बंदर सीढ़ियों से उतरने की बजाय रेलिंग पर फिसलते हुए नीचे आ रहा है. उसका स्टाइल और बेफिक्र अंदाज देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. बंदर का अनोखा स्टंट लोगों का दिल जीत रहा है और इंटरनेट यूजर्स इसे बार-बार देखकर खूब एन्जॉय कर रहे हैं.

रेलिंग को बना लिया स्लाइड

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बंदर सीढ़ियों का इस्तेमाल करने के बजाय रेलिंग पर बैठ जाता है और बच्चों की तरह फिसलते हुए नीचे पहुंच जाता है. उसका यह अनोखा स्टंट देखकर आसपास मौजूद लोग भी हैरान रह जाते हैं. हालांकि, यह वीडियो कहां का है इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है. 

लाखों लोगों ने देखा वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर monkeytemplenepal7 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. कैप्शन में लिखा गया, "Slidings into the weekend like... Who needs stairs when you have a perfectly smooth railing?". वीडियो को अब तक 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि 6 हजार से अधिक लोग इसे लाइक कर चुके हैं.

लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन

वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने मजाक में लिखा कि जब इतनी अच्छी सुविधा है तो मेहनत क्यों करें. दूसरे यूजर ने लिखा,"Love it, love it, love it". एक अन्य यूजर ने लिखा कि बहुत शानदार, यह वीडियो बार-बार देखने का मन करता है. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह तो बिल्कुल किसी बच्चे की तरह मस्ती कर रहा है. कई लोगों ने दिल और हंसने वाली इमोजी के साथ भी अपने रिएक्शन दिए है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: हाथ‍ियों के साथ सेल्‍फी लेना पड़ा भारी, गंगा नहाने आए युवकों को हाथ‍ियों के झुंड ने खूब दौड़ाया, वायरल वीड‍ियो

यह भी पढ़ें: कौन है 228K फॉलोअर्स वाला 'फ्लाइंग डॉग' Ouka? हवा में ऐसे भरता है उड़ान, वीडियो देखकर लोग बोले- हमसे ज्यादा एडवेंचर तो ये करता है

यह भी पढ़ें: नाखून चबाते हैं तो गौर से देख लीजिए ये वायरल वीडियो, चुटकी में सुधर जाएगी गंदी आदत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monkey Viral Video, Monkey Stunt Video, Funny Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com