सोशल मीडिया पर इन दिनों दो चूहों की मजेदार लड़ाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को देखकर लोग हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. खास बात यह है कि दोनों चूहे बिल्कुल WWE रेसलर्स की तरह एक-दूसरे से भिड़ते नजर आ रहे हैं. उनकी हरकतें देखकर इंटरनेट यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं.
WWE स्टाइल में भिड़े दो चूहे
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो चूहे आमने-सामने खड़े हैं और अचानक एक-दूसरे पर हमला करना शुरू कर देते हैं. दोनों उछल-उछलकर एक-दूसरे को लात मारते दिखाई दे रहे हैं. उनकी फाइट किसी प्रोफेशनल रेसलिंग मुकाबले जैसी लग रही है.
कमेंट्री ने बढ़ाया मजा
वीडियो की सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसके बैकग्राउंड में WWE की कमेंट्री भी सुनाई दे रही है. यही वजह है कि यह वीडियो लोगों को और ज्यादा पसंद आ रहा है. वीडियो को इंस्टाग्राम पर manish._.0111 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, "इनका अलग ही चल रहा है." इसे 4 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि लाखों लोगों ने इसे लाइक भी किया है.
लोगों ने किए मजेदार कमेंट
यूजर्स लगातार इस पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "कम ऑन चिंटू, यू कैन डू इट." दूसरे ने मजाक में कहा, "मार चिंटू, तू ही जीतेगा." वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "अगर बिल्ली आ जाती तो मामला तुरंत सुलझ जाता."
ये भी पढ़ें: फ्लिपकार्ट ग्लैम अप फेस्ट में अफरातफरी, हैम्पर्स के लिए इन्फ्लुएंसर्स के बीच हुई हाथापाई, वीडियो वायरल
ये भी पढ़ें: मुंबई में सपनों की कीमत, किराये के झटके पर शख्स ने शेयर किया वीडियो, युवाओं ने कहा- ‘बिलकुल सच'
ये भी पढ़ें: नागपुर में ‘चेयर योग' का बड़ा आयोजन, कर्मचारी और परिवारों ने मिलकर बनाया रिकॉर्ड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं