विज्ञापन

10 रुपये की फ्रूटी में हुई फोन की डील, जूस के बदले लौटाया फोन, वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में एक बंदर मोबाइल छीनकर छत पर बैठ जाता है. लोगों ने उसे फ्रूटी का जूस दिया, तब उसने फोन लौटाया. इस मजेदार वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

10 रुपये की फ्रूटी में हुई फोन की डील, जूस के बदले लौटाया फोन, वीडियो वायरल
मोबाइल छीनकर छत पर चढ़ गया बंदर
सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बंदर का मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में बंदर की हरकत देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. खास बात यह है कि बंदर ने एक शख्स का मोबाइल फोन छीन लिया और फिर उसे वापस करने के लिए अपनी शर्त भी रख दी. यही वजह है कि यह वीडियो इंटरनेट पर लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है. वीडियो पर लोग मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं. हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह वीडियो कहां का है.

बंदर ने छीन लिया मोबाइल

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बंदर किसी का मोबाइल लेकर छत पर बैठ जाता है. नीचे खड़े लोग उसे वापस लेने की कोशिश करते हैं, लेकिन बंदर आसानी से फोन लौटाने के मूड में नहीं दिखता. काफी देर तक लोग अलग-अलग तरीके अपनाते हैं, लेकिन बंदर अपनी जगह से नहीं हिलता.

जूस के बदले लौटा दिया फोन

जानकारी के अनुसार, बंदर से फोन लेने के लिए लोगों को एक अनोखा उपाय सूझ आया. उन्होंने बंदर को फ्रूटी का टेट्रा पैक दिखाया, जैसे ही बंदर को जूस दिया गया तो उसने मोबाइल वापस कर दिया. बंदर और इंसानों के बीच हुई यह अनोखी 'डील' लोगों को खूब पसंद आ रही है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस वीडियो को डॉ. संदीप ने अपने एक्स अकाउंट @Dr_sandeep01 से शेयर किया है. वीडियो के साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन लिखा, "Bro! Throw some Fruity from down there, only then will you get your iPhone back. No Cash, Only Juice."

लोगों ने किए मजेदार कमेंट

वीडियो पर यूजर्स भी मजेदार कमेंट दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "बंदर भाई ने साफ कह दिया, No Cash Only Juice।". दूसरे ने मजाक करते हुए लिखा कि 10 रुपये की फ्रूटी में iPhone 15 Pro Max, इससे बढ़िया डील क्या होगी. वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि लगता है यह मथुरा का बंदर है. वहां के बंदर कैश नहीं, सिर्फ जूस में डील करते हैं.

ये भी पढ़ें: नागपुर में ‘चेयर योग' का बड़ा आयोजन, कर्मचारी और परिवारों ने मिलकर बनाया रिकॉर्ड

ये भी पढ़ें: मुंबई में सपनों की कीमत, किराये के झटके पर शख्स ने शेयर किया वीडियो, युवाओं ने कहा- ‘बिलकुल सच'

ये भी पढ़ें: फ्लिपकार्ट ग्लैम अप फेस्ट में अफरातफरी, हैम्पर्स के लिए इन्फ्लुएंसर्स के बीच हुई हाथापाई, वीडियो वायरल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monkey Viral Video, Iphone Viral News, Funny Monkey Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com