सोशल मीडिया पर इन दिनों अहमदाबाद के एक शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. लोग उन्हें प्यार से 'मंकी मैन' कह रहे हैं. वीडियो में वह बड़ी संख्या में बंदरों को खाना खिलाते नजर आ रहे हैं. उनकी कहानी जानकर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं, क्योंकि वह पिछले 17 सालों से बिना किसी स्वार्थ के बंदरों की सेवा कर रहे हैं.
हर दिन बनवाते हैं 3 हजार रोटियां
अहमदाबाद के रहने वाले स्वप्निल सोनी को लोग अब 'मंकी मैन' के नाम से जानने लगे हैं. बताया जा रहा है कि वह रोजाना करीब 3 हजार रोटियां बनवाते हैं. बंदरों को रोटी खिलाने के लिए आसपास के जंगलों और इलाकों में जाते हैं. पिछले 17 वर्षों से वह इसी तरह जीवों की सेवा में जुटे हुए हैं. स्वप्निल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज swapnilsonianimallover_4179 पर बंदरों की सेवा के कई वीडियो शेयर कर रखे हैं. इन वीडियो को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है.
एक घटना ने बदल दी जिंदगी
स्वप्निल पेशे से एक बिजनेसमैन हैं. उनकी इस यात्रा की शुरुआत द्वारिका में हुई. वहां उन्होंने अपने एक रिश्तेदार को जानवरों को बाजरे की रोटियां खिलाते देखा. जैसे ही रोटियां निकाली गईं, कई भूखे बंदर दौड़कर वहां पहुंच गए. यह नजारा स्वप्निल के दिल को छू गया और उन्होंने भी सेवा का संकल्प ले लिया.
लोगों को स्वप्निल कर रहे जागरूक
स्वप्निल सिर्फ बंदरों को खाना ही नहीं खिलाते, बल्कि लोगों को पशु-पक्षियों और जीवों के प्रति दया और संवेदनशीलता रखने के लिए भी प्रेरित करते हैं. उनकी इस पहल की सोशल मीडिया पर खूब सराहना हो रही है.
कमेंट में लोगों को मिल रहे रिएक्शन
वायरल वीडियो को अब तक 72 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि 4 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं. एक यूजर ने लिखा कि महान कार्य, अति उत्तम. दूसरे ने कहा कि ऐसा काम करने के लिए स्वप्निल भाई जैसा बड़ा दिल चाहिए. वहीं एक अन्य यूजर ने उन्हें बजरंगबली का सबसे खास भक्त बताया.
यह भी पढ़ें: 50 साल के व्यक्ति ने नाइट शिफ्ट के बाद दिखाया अपना डेली रूटीन, इंटरनेट पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
यह भी पढ़ें: मेरे देश के ये हैं असली Gen Z... 50 दिनों में बदल दी गंदी नदी की तस्वीर, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
यह भी पढ़ें: मैं बाबा टिल्लू... सड़क पर बाबा की स्टंटबाजी का वीडियो वायरल, लोग बोले- यमराज से सीधी पहचान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं