सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद कमाल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे खूब देखा और शेयर किया जा रहा है. इस वीडियो में एक बंदर क्लासरूम में घुसकर एक छात्रा को गले लगाते हुए नजर आ रहा है. यह दृश्य बेहद प्यारा और दिल को छू लेने वाला है, जो इन दिनों हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. इस नजारे को देखकर वहां मौजूद छात्र-छात्राओं ने इसे अपने कैमरे में कैद कर लिया. यूं तो अपना प्यार या फिर फीलिंग्स शेयर के लिए इंसान एक-दूसरे को गले लगाते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि इस तरह की भावनाएं सिर्फ इंसान ही व्यक्त करते हों, कई बार जानवर भी दिल खोलकर अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हैं, जैसा कि वायरल हो रहे इस वीडियो में देखने को मिल रहा है. यह वीडियो मध्यप्रदेश के छत्तरपुर जिले का बताया जा रहा है.
बच्चों पर प्यार लुटाता नजर आया बंदर
वीडियो में देखा जा सकता है कि जब छात्र-छात्राएं अपनी पढ़ाई में व्यस्त थीं, तभी अचानक एक बंदर क्लास में एंट्री लेता है, जिसे देखकर स्टूडेंट्स ही नहीं बल्कि टीचर्स भी हक्के बक्के रह गए. छात्राओं ने पहले तो थोड़ी घबराहट महसूस की, लेकिन जब उन्होंने देखा कि बंदर केवल दोस्ताना व्यवहार कर रहा है, तो सभी उसे दुलारने लगे. इस बीच बंदर ने एक छात्रा को गले लगाया और उसके साथ खेलने लगा, जिससे पूरे क्लासरूम में हंसी-खुशी का माहौल बन गया. इस घटना को कई छात्रों ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पल को देखकर खुश हो रहे हैं. कुछ लोग इस प्यारे वीडियो को देखकर जहां बंदर की मासूमियत पर दिल हार बैठे हैं. वहीं कुछ लोग चिंता भी जाहिर कर रहे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें वीडियो
#मध्य_प्रदेश के #छतरपुर के महाराजा छत्रसाल #बुंदेलखंड #विश्वविद्यालय की एक क्लास में बंदर घुस गया !!
— MANOJ SHARMA LUCKNOW UP🇮🇳🇮🇳🇮🇳 (@ManojSh28986262) September 25, 2024
"बंदर को देखते ही छात्र-छात्राएं डर गए"
इस दौरान बंदर ने एक छात्रा को गले लगाया और कुछ देर तक उसके साथ खेलता रहा !!
बंदर ने किसी भी बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया !!
छात्रों… pic.twitter.com/xSR1gXhHgG
खूब देखा और पसंद किया जा रहा है वीडियो
इस प्रकार के इंटरैक्शन से जानवरों और इंसानों के बीच के संबंधों को बेहतर समझा जा सकता है. यह वीडियो न केवल मनोरंजन का साधन है, बल्कि यह इस बात का भी प्रमाण है कि जानवरों में भी भावनाएं होती हैं. इस घटना ने सभी को एक सकारात्मक संदेश दिया है और यह दिखाया है कि कैसे एक साधारण क्षण भी हमें खुशी और आनंद दे सकता है. अब इस वीडियो की चर्चा हर ओर हो रही है और यह एक खास अनुभव बन गया है. एक्स पर इस वीडियो को @ManojSh28986262 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है.
लोगों ने इस तरह किया रिएक्ट
महज 43 सेकंड के इस वीडियो को खूब देखा और पसंद किया जा रहा है. वीडियो में आगे बंदर किसी का पेन तोड़ते हुए, तो किसी की कॉपी फाड़ते हुए भी नजर आ रहा है. हालांकि इस पूरी घटना में बंदर ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया. वीडियो देख चुके एक यूजर ने लिखा, जानवर भी प्यार की भाषा समझते हैं. दूसरे यूजर ने लिखा, एक प्यारा सा हग आपके खराब मूड को तुरंत ठीक कर सकता है.
ये भी देखेंः- इस समुद्र में चाहकर भी डूब नहीं सकता इंसान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं