जंगल में सिर्फ और सिर्फ की शेर की सल्तनत चलती है, वो जिसे चाहें छोड़ दें और जिसे चाहें उसे कच्चा चबा जाए. कम से कम पंचतंत्र और जंगल से जुड़ी अलग-अलग कहानियां सुनकर तो ऐसा ही लगता है, लेकिन जंगल का कानून इन सब कहानियों से एकदम परे हैं. असल में कभी-कभी जंगल के राजा शेर को भी सवा सेर मिल ही जाता है. ये सवा सेर वो शिकार भी हो सकता है, जिसे कभी तो शेर या शेरनी फट से झपट्टा मार कर दबोच लेते हैं, लेकिन कभी-कभी यही शिकार जंगल के राजा के भी छक्के छुड़ा देता है.
यहां देखें वीडियो
Simply #Amazing
— Rupin Sharma IPS (@rupin1992) May 18, 2023
Survival ????????@ParveenKaswan @susantananda3 @SudhaRamenIFS @World_Wildlife @WWF pic.twitter.com/LXJtVTv0oT
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वीडियो में देखें शेरनी की ताकत
शेरनी के शिकार का ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया है आईपीएस रूपिन शर्मा ने. इस वीडियो में एक तगड़ा हिरण और एक खूंखार शेरनी नजर आ रहे हैं. शेरनी पूरी ताकत से हिरण पर सवार है. उसके हाथ एक तंदुरुस्त शिकार, जो चढ़ गया है. शेरनी हर कीमत पर इस शिकार को दबोच लेना चाहती है, लेकिन जंग भी तो जिंदगी की ही है. शेरनी को पेट भरना है तो हिरण को अपनी जिंदगी प्यारी है, जिसे बचाने के लिए वो जी तोड़ कोशिश करता दिखाई पड़ता है. वीडियो की शुरुआत में साफ नजर आता है कि, शेरनी हिरण का गला दबाने के लिए पूरी ताकत लगा रही है.
हिरण ने पलटी बाजी
इस वीडियो में अचानक ट्विस्ट तब आता है, जब हिरण गर्दन को एक झटका देता है और शेरनी गुलाटी खाते हुए गिर जाती है, लेकिन इसके बाद भी वो हार नहीं मानती. सरपट भागते हिरण का फिर पीछा करती है. एक बार उसे फिर कामयाबी मिलती है. शेरनी फिर हिरण पर सवार नजर आती है और उसका गला भींचने की फिर पूरी कोशिश करती है, लेकिन हिरण ने भी हार न मानने की ठान रखी थी. गर्दन को झटका देते हुए, वो तब तक भागता है जब तक शेरनी उसकी पीठ से गिर नहीं जाती और उसकी जिंदगी सुरक्षित नहीं हो जाती. इस वीडियो का कैप्शन भी आईपीएस रूपिन ने सर्वाइवल ही दिया है.
ये भी देखें-Cannes Exclusive: PS-2 पर ऐश्वर्या राय बच्चन - "जब कुछ इतना अच्छा निकले..."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं