विज्ञापन

'सुबह उठते ही पहले चेक करता हूं कहीं लेऑफ का मेल तो नहीं आ गया', माइक्रोसॉफ्ट एम्प्लॉई का छलका दर्द

डिजिटल कंटेंट क्रिएडटर सिड का यह वीडियो ऐसे समय पर सामने आया है जब माइक्रोसॉफ्ट ने अपने 60 हजार कर्मचारियों को वोलंटरी एग्जिट ऑफर दिया हुआ है.

'सुबह उठते ही पहले चेक करता हूं कहीं लेऑफ का मेल तो नहीं आ गया', माइक्रोसॉफ्ट एम्प्लॉई का छलका दर्द
'सिड' नाम के एक व्यक्ति ने दिखाया है कि आजकल माइक्रोसॉफ्ट में कर्मचारियों का दिन कैसे बीतता है.
Instagram@sidincorporate

Viral Video: ऑफिस में दिन-रात मेहनत करो, मीटिंग अटेंड करो, डेडलाइन पूरी करो, फिर भी हर सुबह मन में एक डर बना रहे कि कहीं आज लेऑफ का मेल न आ जाए. माइक्रोसॉफ्ट के एक कर्मचारी ने वायरल वीडियो के जरिए कुछ इसी कॉर्पोरेट कल्चर पर तंज कसा है. वीडियो में उसने मजाकिया अंदाज में दिखाया कि कर्मचारियों से कितनी उम्मीदें रखी जाती हैं, लेकिन इसके बावजूद नौकरी जाने का डर उनका पीछा नहीं छोड़ता.

'काम पूरा किए बिना मैं सीट से नहीं उठता हूं'

माइक्रोसॉफ्ट के बेंगलुरु ऑफिस में मॉर्निंग शिफ्ट करने वाले सिड का कहना है, 'मैं रोज सुबह उठकर सबसे पहले चेक करता हूं कि कहीं लेऑफ का मेल तो नहीं आया, और फिर बेड से ही काम शुरू कर देता हूं. मैं तैयार होते हुए भी काम कर रहा होता हूं और ऑफिस जाते वक्त रास्ते में भी काम कर रहा होता हूं. आपने देखा होगा लोग ऑफिस पहुंचकर चाय-कॉफी पीकर टाइम पास करते हैं, लेकिन मैं सिर्फ काम करता हूं. मुझे तेज भूख लग रही है, लेकिन मेरा काम मेरी प्रायोरिटी है, जिसे पूरा किए बिना मैं सीट से नहीं उठूंगा.'

'आपने कुछ लोगों को ऑफिस में टीटी खेलते देखा होगा'

सिड ने आगे कहा, 'आपने कुछ वीडियो में देखा होगा कि लोग ऑफिस में टीटी खेलते हैं. क्या ये खेलने की जगह है? मैं तो घर जाकर भी काम करता हूं. वीकेंड सपोर्ट के लिए कॉल आता है तो उसके लिए भी मैं तुरंत खुशी-खुशी हां बोल देता हूं. हर रोज, खूब काम करने के बाद जब मैं सोता हूं तो यही दिमाग में होता है कि सुबह उठते ही लेऑफ का मेल देखना है, ताकि पता चल रहे कि आज काम करना है या नहीं.'

यहां देखें पूरा वीडियो:-

सोशल मीडिया पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

सिड के इस वीडियो को खबर लिखे जाने से 2.5 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं और वे कमेंट्स बॉक्स में अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा, 'माइक्रोसॉफ्ट में बिताए दिन का यह अपडेटेड वर्जन है.'

दूसरे यूजर ने पूछा, 'भाई लेऑफ का मेल तो नहीं आया आज?'

तीसरे यूजर ने पुछा, 'आज भी खाना खाया या नहीं?'

चौथे यूजर ने लिखा, 'ये तो डैमेज कंट्रोल व्लॉग है.'

यह भी पढ़ें | स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एम्प्लॉई ने भूखे पेट जीती दोस्त से लगाई शर्त, वीडियो बनाकर कहा- मेरे पीछे देखो क्या है

यह भी पढ़ें | 'लंदन की लाली' ने बागपत के बावली गांव में चलाया ट्रैक्टर, बोलीं- मुझे वेस्ट यूपी की लाइफ से प्यार हो गया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Microsoft Employee, Microsoft Layoffs, Microsoft Voluntary Exit Offer, Work Life Balance, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com