Viral Video: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुंबई ब्रांच में काम करने वाले उत्सव कुमार झा ने अपने दोस्त ईतेश कुमार राय से चारधाम के दर्शन पहले करने की शर्त लगाई थी. दोनों तीन धामों के दर्शन पहले ही कर चुके थे. ईतेश के लिए केवल रामेश्वरम और उत्सव के लिए द्वारिका धाम बाकी था. उत्सव को पता चला कि ईतेश 4 नवंबर को रामेश्वरम जाकर यह शर्त जीतने वाले हैं. दोस्त से शर्त हारने से बचने के लिए उत्सव ने किसी को बताए बिना दो दिन पहले ही द्वारिका के लिए रवाना होने का फैसला कर लिया.
'प्रीमियम तत्काल टिकट बुक किया'
घर से निकलने से लेकर मंदिर में दर्शन करने के बाद की पूरी जर्नी को एक वीडियो में दिखाते हुए उस्तव ने कहा, 'मेरे पास इस शर्त को जीतने के लिए सिर्फ दो ही दिन थे. इसीलिए मैंने ऑफिस से घर पहुंचते ही अपना बैग पैक किया, एक प्रीमियम तत्काल टिकट बुक किया, और तुरंत द्वारका के लिए ट्रेन पकड़ ली. यह सब सिर्फ इसलिए किया ताकि उससे पहले चार धाम पूरा कर सकूं. आखिरकार, चार धाम का मामला था, हार कैसे मान सकता था.'
'अब मैं फाइनली खाना खाने जा रहा हूं'
मंदिर में दर्शन करने के बाद उत्सव ने कहा, 'सॉरी ईतेश भाई. तुम्हे क्या लगा तुम मुझसे पहले चारधार की यात्रा पूरी कर लोगे? ये मेरे पीछे देखो क्या है. ये द्वारिका मंदिर है. इसका मतलब है कि मैंने आपसे पहले चारधाम के दर्शन कर लिए हैं. अब मैं फाइनली खाना खाने जा रहा हूं, क्योंकि मैंने सुबह से कुछ भी नहीं खाया है.'
यहां देखें पूरा वीडियो:-
सोशल मीडिया पर लोगों ने किए प्यारे कमेंट्स
सोशल मीडिया पर उत्सव के इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और उनकी एक्साइटमेंट और फ्रेंडशिप गोल की तारीफ कर रहे हैं.
एक यूजर ने लिखा, 'मैं जिंदगी भर इसी लेवल का एक्साइमेंट चाहता हूं जैसा उत्साह आपका इस वीडियो में दिख रहा है.'
दूसरे यूजर ने लिखा, 'ऐसी शर्त लगाने वाले दोस्त सभी को मिलें.'
तीसरे यूजर ने लिखा, 'फ्रेंडशिप गोल ऐसे होने चाहिए, जिससे ना सिर्फ यादें बनें बल्कि दूसरे मोटिवेट भी हो.'
चौथे यूजर ने लिखा, 'एक हेल्दी कंपटीशन ऐसा ही होता है.'
यह भी पढ़ें | हर्ष गोयनका की तारीफ पर IAS तुकाराम मुंडे ने दिया जवाब, बोले- 'ईमानदारी एक्सेप्शन नहीं, नॉर्म होनी चाहिए'
यह भी पढ़ें | 'लंदन की लाली' ने बागपत के बावली गांव में चलाया ट्रैक्टर, बोलीं- मुझे वेस्ट यूपी की लाइफ से प्यार हो गया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं