विज्ञापन

पहली बार बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर में बैठी लड़की, सुरक्षा देखकर बोली- महिलाओं का दिल जीत लिया

बेंगलुरु-मुंबई के बीच शुरू हुई नई वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस अपनी रफ्तार के साथ महिला यात्रियों के लिए बेहतरीन सुरक्षा फीचर्स के कारण सुर्खियों में है. सीसीटीवी कैमरों, ऑटोमैटिक दरवाजों और रात के समय जगमगाते कॉरिडोर के कारण यह ट्रेन अकेले सफर करने वाली महिलाओं को सुरक्षित सफर का भरोसा दे रही है.

पहली बार बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर में बैठी लड़की, सुरक्षा देखकर बोली- महिलाओं का दिल जीत लिया
अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं की पहली पसंद बनी यह ट्रेन.
@explorerdivi

VIRAL VIDEO: बेंगलुरु और मुंबई के बीच 1 नवंबर से शुरू हुई नई 'वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस' अपनी रफ्तार के साथ-साथ महिला सुरक्षा को लेकर चर्चा में है. उद्घाटन से पहले इस ट्रेन का अनुभव लेने वाली ट्रैवल क्रिएटर दिव्या साहा ने इसके सुरक्षा फीचर्स की तारीफ की है. दिव्या के मुताबिक, ट्रेन में लगे सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षित कॉरिडोर और ऑटोमैटिक लॉक्ड दरवाजे अकेले सफर करने वाली महिलाओं का डर दूर करते हैं. साथ ही, देर रात तक टॉयलेट्स की बेहतर साफ-सफाई को भी उन्होंने सराहा है. हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स ने इस व्यवस्था को बनाए रखने के लिए यात्रियों से नागरिक जिम्मेदारी निभाने की अपील की है. हफ्ते में छह दिन चलने वाली यह सुपरफास्ट ट्रेन दोनों शहरों के बीच का सफर करीब 16 घंटे में पूरा करेगी.

उनके मुताबिक, ऑटोमैटिक लॉक होने वाले दरवाजों की वजह से रात में बिना टिकट वाले बाहरी लोग डिब्बों में नहीं घुस सकते. इसके अलावा महिलाओं के लिए दूसरी सबसे बड़ी चिंता साफ-सफाई की होती है. दिव्या ने तारीफ करते हुए कहा कि सुबह से सफर शुरू करने के बाद भी रात के 11:30 बजे तक ट्रेन के टॉयलेट बिल्कुल साफ-सुथरे थे. इस वीडियो पर लोगों ने दिलचस्प रिएक्शन भी दिए हैं. एक यूजर ने लिखा, "उम्मीद है लोग इसे ऐसे ही बनाए रखेंगे. विकास के साथ नागरिक जिम्मेदारी की भावना भी जरूरी है." वहीं दूसरे ने लिखा, "शानदार! बस लोग इसे अपना समझें और कचरा न फैलाएं." एक अन्य यूजर ने तंज करते हुए कहा कि सुरक्षा सिर्फ महिलाओं के लिए नहीं, बल्कि पुरुषों के लिए भी उतनी ही जरूरी है.

सफर का टाइम-टेबल

साउथ वेस्टर्न रेलवे के मुताबिक, यह ट्रेन हफ्ते में 6 दिन चलेगी. बेंगलुरु से सोमवार को और मुंबई से मंगलवार को यह सेवा उपलब्ध नहीं होगी. दोनों शहरों के बीच का यह सफर करीब 16 घंटे में पूरा होगा.

बेंगलुरु से मुंबई: शाम 7:45 बजे निकलकर अगले दिन दोपहर 11:55 बजे मुंबई पहुंचेगी.

मुंबई से बेंगलुरु: रात 8:10 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 12:00 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी.

रास्ते में यह ट्रेन अनंतपुर, गुंतकल, रायचूर, यादगीर, कलबुर्गी, सोलापुर, पुणे और कल्याण जैसे 8 प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी.


यह भी पढ़ें | मनाली शिफ्ट हुई ट्रैवल इन्फ्लुएंसर को लौटना पड़ा दिल्ली, बोली- वहां 2 चीजों का नुकसान हो रहा था

यह भी पढ़ें | Gen Z दादी ने आज के मां-बाप को बताया समाज का असल चेहरा, कहा- बुढ़ापे में सोसायटी से ही सेवा करवा लेना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vande Bharat Sleeper, Bengaluru Mumbai Vande Bharat, Bengaluru Mumbai Vande Bharat Sleeper Express, Ashwini Vaishanv
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com