विज्ञापन

नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो की टाइमिंग बदली, सुबह-शाम ऑफिस जाने वालों को राहत, देर रात तक तक होगी यात्रा

नोएडा मेट्रो के फेरों की संख्या बढ़ा दी गई है. साथ ही नोएडा मेट्रो अब देर रात तक चलेगी, जिससे दिल्ली तक यात्रा आसानी से और सस्ते में हो सकेगी. ऑटो, टैक्सी-कैब में ज्यादा पैसा लोगों को खर्च नहीं करना पड़ेगा.

नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो की टाइमिंग बदली, सुबह-शाम ऑफिस जाने वालों को राहत, देर रात तक तक होगी यात्रा
Noida Metro : नोएडा मेट्रो की टाइमिंग बदली
ndtv
नोएडा:

नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (NMRC) ने एक्वा लाइन की टाइमिंग में बड़ा बदलाव किया है. नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन का कुल अवधि को 85 मिनट यानी करीब डेढ़ घंटे बढ़ाया कया है. इससे देर रात के मेट्रो यात्री दिल्ली, नोएडा के बीच सफर कर सकेंगे. साथ ही बिजी टाइम में मेट्रो के ज्यादा फेरे भी लगेंगे. इससे यात्रियों की ज्यादा भीड़ स्टेशन पर नहीं जमा होगी और वे आराम से गंतव्य तक पहुंच पाएंगे. नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन ने कहा है कि नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा के डिपो स्टेशन तक आखिरी मेट्रो अब रात 11:25 बजे चलेगी.

नोएडा मेट्रो के फेरों का समय घटा

साथ ही सुबह और शाम के वक्त ऑफिस, कॉलेज और कारोबारी लोगों की सहायता के लिए बिजी टाइम में दो ट्रेनों के बीच फेरे का समय 7.30 मिनट से घटाकर 6.35 कर दिया है. इससे एक्वा लाइन न केवल नोएडा और ग्रेटर नोएडा बल्कि दिल्ली तक आराम से यात्रा कर पाएंगे. टिकटिंग में सुधार और ऑनलाइन क्यूआर कोड वाली व्यवस्था से मेट्रो यात्रियों की तादाद 20 फीसदी से ज्यादा बढ़ी है. अब रोजाना एक लाख से ज्यादा यात्री नोएडा मेट्रो का इस्तेमाल कर रहे हैं. पहले यह संख्या 85 हजार के करीब ही थी. 

नोएडा मेट्रो देर रात तक चलेगी

अगर किसी यात्री को दिल्ली मेट्रो ब्लू लाइन से ग्रेटर नोएडा की एक्वा लाइन सेक्टर-51 की मेट्रो पकड़नी है तो रात 11:25 बजे तक उन्हें मेट्रो मिल सकती है. जबकि सुबह और शाम के पीक टाइम में लेटफॉर्म पर ट्रेनों के लिए इंतजार भी लगभग 1 मिनट कम होगा. इससे मेट्रो स्टेशनों पर भीड़ का दबाव कम होगा.

नोएडा मेट्रो में यात्रियों की कितनी संख्या

नोएडा मेट्रो के महाप्रबंधक अंजेनी कुमार का कहना है कि इन बदलावों को 1 नवंबर से लागू कर दिया गया है. इससे त्योहारी सीजन में देर रात तक यात्रा करने वाले यात्रियों को सहूलियत होगी. नोएडा मेट्रो ने हाल ही में सेक्टर 51 और सेक्टर 52 के मेट्रो स्टेशनों को स्काईवॉक से जोड़ा है. QR कोड वाली टिकटिंग शुरू की है. नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) चालू किया है. नोएडा मेट्रो के स्काईवॉक को 28 अगस्त को जनता के लिए खोल दिया गया था.इससे यात्री मेट्रो से बाहर निकले बिना दोनों स्टेशनों के बीच आवाजाही आसानी से कर सकते हैं. 

नोएडा मेट्रो एक्वा लाइन विस्तार

नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन का विस्तार किया है. NMRC ने दो मेट्रो कॉरिडोर बनाने के लिए लार्सन एंड टुब्रो से करार किया है.ग्रेटर नोएडा मेट्रो के डिपो स्टेशन से बोड़ाकी तक 2.6 किलोमीटर का विस्तार होगा.वहीं बॉटनिकल गार्डन से सेक्टर 142 के बीच 11.5 किमी का नया रूट भी बनेगा.  नोएडा मेट्रो का तीसरा कॉरिडोर ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सेक्टर 51 से सेक्टर 4 तक 8.4 किमी तक का विस्तार है. इसकी डीपीआर को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार है. इस मेट्रो कॉरिडोर में 5 स्टेशन बनाए जाने हैं.


नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के 21 स्टेशन

30 किमी का पूरा रूट नोएडा मेट्रो का
15 स्टेशन नोएडा और बाकी 6 ग्रेटर नोएडा में

  1. नोएडा सेक्टर 51 (दिल्ली मेट्रो ब्लू लाइन के सेक्टर-52 स्टेशन से कनेक्ट
  2. नोएडा सेक्टर 50 
  3. नोएडा सेक्टर 76 
  4. नोएडा सेक्टर 101 
  5. नोएडा सेक्टर 81 
  6. एनएसईजेड 
  7. नोएडा सेक्टर 83 
  8. नोएडा सेक्टर 137 
  9. नोएडा सेक्टर 142 
  10. नोएडा सेक्टर 143 
  11. नोएडा सेक्टर 144 
  12. नोएडा सेक्टर 145 
  13. नोएडा सेक्टर 146 
  14. नोएडा सेक्टर 147 
  15. नोएडा सेक्टर 148 
  16. नॉलेज पार्क II 
  17. परी चौक (ग्रेटर नोएडा)
  18. अल्फा 1 ग्रेटर नोएडा
  19. डेल्टा 1 
  20. जीएनआईडीए कार्यालय 
  21. ग्रेटर नोएडा ऑफिस
  22. ग्रेटर नोएडा डिपो स्टेशन 
     
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida Metro Aqua Line, Noida Metro Timing, Noida Metro Route, Noida Metro Kiraya, Noida Metro Aqua Line Station List
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com