विज्ञापन
This Article is From Nov 17, 2020

बाढ़ के पानी में फंसा था कुत्ता, कंपकंपाता देख बचाया, तो रो पड़े लोग - देखें Viral Video

सोशल मीडिया (Social Media) पर एक कुत्ते (Dog) का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसको देखकर लोग इमोशनल हो गए हैं. मेक्सिको (Mexico) में बाढ़ आई है. साउथईस्ट (Southeast Mexico) इलाका इससे प्रभावित है. यहां बाढ़ में एक कुत्ता फंस गया था.

बाढ़ के पानी में फंसा था कुत्ता, कंपकंपाता देख बचाया, तो रो पड़े लोग - देखें Viral Video
बाढ़ के पानी में फंसा था कुत्ता, कंपकंपाता देख बचाया, देखें Viral Video

सोशल मीडिया (Social Media) पर एक कुत्ते (Dog) का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसको देखकर लोग इमोशनल हो गए हैं. मेक्सिको (Mexico) में बाढ़ आई है. साउथईस्ट (Southeast Mexico) इलाका इससे प्रभावित है. यहां बाढ़ में एक कुत्ता फंस गया था. वो गहरे पानी में खड़ा हुआ था और कंपकंपा रहा था. उसने बाहर निकलने की खूब कोशिश की, लेकिन वो सफल नहीं हो पाया. तभी एक ग्रुप नाव लेकर पहुंचा और उसको वहां से निकाल लिया. सोशल मीडिया पर यह इमोशनल वीडियो (Emotional Video) काफी चर्चा में है.

वीडियो को अमेरिकी बास्केटबॉल प्लेयर रेक्स चैपमैन ने शेयर किया है. साथ ही कैप्शन में लिखा है, 'दक्षिण पूर्व मैक्सिको में बड़े पैमाने पर बाढ़ आ रही है. नाव में मौजूद इन लोगों को एक अच्छा लड़का मिला, जो ठंड में कंपकंपा रहा था और डरा हुआ दीवार से चिपका हुआ था. हीरोज.'

रेक्स चैपमैन ने इस वीडियो को 15 नवंबर को शेयर किया था, जिसके अब तक 10.4 मिलियन व्यूज हो चुके हैं. साथ ही 2.5 लाख लाइक्स और 44 हजार रि-ट्वीट्स हो चुके हैं. 

वीडियो को शुरू में इवान हर्नांडेज़ ने साझा किया था. उनके अनुसार, कुत्ते को मैक्सिकन नेवी के सदस्यों द्वारा बचाया गया था. इवान द्वारा साझा किए गए एक अन्य वीडियो में कुत्ते को बचाव दल में से एक द्वारा सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया.

शेयर किए जाने के बाद, वीडियो तुरंत वायरल हो गया. लोगों ने बचाव दल की प्रशंसा में कमेंट सेक्शन को भर दिया. लोगों ने ट्विटर पर ऐसे रिएक्शन्स दिए हैं....

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mexico, Mexico Flood, Dog, Viral Video, Dog Rescue, Rex Chapman
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com