विज्ञापन

उदयपुर की कंपनी ने दिवाली पर निकाली अनोखी भर्ती, दिन भर बैठकर इंस्टाग्राम रील स्क्रॉल करने के मिलेंगे पैसे

इस कंपनी ने दिवाली गिफ्ट में अपने 50 एम्प्लॉइज को कल्ट का मसाजर, कम्फर्टर और मिठाई दी है, जिसे पाकर वे बेहद खुश हैं और उनके रिएक्शन वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरलल हो रहा है.

उदयपुर की कंपनी ने दिवाली पर निकाली अनोखी भर्ती, दिन भर बैठकर इंस्टाग्राम रील स्क्रॉल करने के मिलेंगे पैसे
जून महीने में इस कंपनी की वैल्यूएशन 25 करोड़ रुपये थी.
Instagram@gangsofstartup

Viral Video: राजस्थान के उदयपुर शहर से चलने वाली इन्फ्लुइश नाम की कंपनी ने दिवाली पर अनोखी भर्ती निकाली है. कंपनी के सीईओ संकल्प नाग ने कहा कि उन्हें एक ऐसे शख्स की तलाश है जो दिन भर ऑफिस में बैठकर इंस्टाग्राम रील्स देखे और फिर उन्हें बताए कि क्या वायरल हो रहा है. उन्होंने कंपनी के सभी एम्प्लॉइज के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए इस जॉब के बारे में जानकारी दी है. साथ ही यह भी बताया है कि आप इस नौकरी के लिए कैसे अप्लाई कर सकते हैं. 

'हम डूमस्क्रॉलर ढूंढ रहे हैं'

वीडियो में नजर आ रहे 26 साल के फाउंडर ने कहा, 'अगर आपको इंस्टाग्राम चलान में बहुत ज्यादा मजा आता है तो हम आपको इस चीज के पैसे देंगे, क्योंकि हम एक डूमस्क्रॉलर ढूंढ रहे हैं, जो दिन भर बैठकर सिर्फ रील्स स्क्रॉल करेगा और हम सभी को बताएगा कि इंस्टाग्राम पर क्या वायरल हो रहा है. अगर इस जॉब के लिए अप्लाई करना चाहते हो तो कमेंट में हाय लिख दो. अगर आप उदयपुर से हो तो लिंक आपको मैसेज कर दिया जाएगा.'

इंस्टा बायो में है हायरिंग फॉर्म

अगर आप इस नौकरी के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो gangsofstartup नाम से बने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जाइए. यहां आपको बायो में हायरिंग गूगल फॉर्म का लिंक मिल जाएगा. यहां आप अपना नाम, फोन नंबर, एड्रेस की जानकारी दीजिए. फुल टाइम या इंटर्नशिप में कसे किसी एक को सिलेक्ट कीजिए. किस पॉजिशन के लिए अप्लाई कर रहे हैं वो बताइए. अपनी करंट एंड एक्सपेक्टेड सैलरी बताइए. अपना रिज्यूमे अपलोड कीजिए और बस फॉर्म सब्मिट कर दीजिए. अगर आपका सीवी सिलेक्ट होता है तो आपके पास रिप्लाई आ जाएगा.

यहां देखें पूरा वीडियो:-

लोगों ने किए मजेदार रिएक्शन्स

4 नवंबर को इंस्टाग्राम पर पोस्टेड की इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 3 लाख से ज्यादा लोग देख चुके और ये आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है. 11 हजार से ज्यादा लोगों ने इस नौकरी के लिए एप्लीकेशन फॉर्म मांगा है, जबकि कुछ ने मजेदार कमेंट्स किए हैं.

एक यूजर ने लिखा, 'ये जॉब मेरे लिए बेस्ट रहेगी.'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'बस इसी जॉब की तलाश थी.'

तीसरे यूजर ने लिखा, 'ये तो सपनों की नौकरी जैसी लग रही है.'

चौथे यूजर ने लिखा, 'मुझे हायर कर लो. बेस्ट परफॉर्मर अवार्ड भी ले जांऊगा.'

यह भी पढ़ें:- घर लौटने के लिए 30% सैलरी छोड़ने को तैयार था पुणे का कर्मचारी, दिल्ली के एंटरप्रेन्योर ने बदल दी जिंदगी

यह भी पढ़ें:- कैनवा से नौकरी गंवाने वाली महिला का इमोशनल वीडियो वायरल, बोलीं- 'मैं मैटरनिटी लीव पर थी'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Job Opportunities, Udaipur, Unique Jobs, Instagram Reel, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com