विज्ञापन
This Article is From Feb 09, 2023

मेगा पावर स्टार राम चरन ने जीता दिल, खास फैन से मुलाक़ात कर उसके सपने को पूरा किया

बच्चे का नाम रवुला मणि कुशल है. वो स्पर्श हॉस्पाइस हॉस्पिटल में भर्ती है. उसकी इच्छा थी कि वो राम चरन से मुलाक़ात करे. संस्थान की डायरेक्टर नंदनी रेड्डी ने बच्चे का सपना पूरा किया. उन्होंने मेगा पावर स्टार राम चरन से बच्चे की मुलाक़ात करवाई.

मेगा पावर स्टार राम चरन ने जीता दिल, खास फैन से मुलाक़ात कर उसके सपने को पूरा किया

मेगा स्टार राम चरन को भला कौन नहीं जानता है. अपनी एक्टिंग के कारण मेगा स्टार पूरी दुनिया में जाने जाते हैं. अभी हाल ही में उनकी एक फिल्म काफी ब्लॉकबस्टर साबित हुई है. एक्टिंग के अलावा, रामचरन काफी सामाजिक हैं. आए दिन वो समाज के लिए कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिनसे वो लोगों के दिलों पर राज करते हैं. अभी हाल ही में उन्होंने एक नन्हें फैन से मुलाकात कर सबका दिल जीत लिया. दरअसल, मेगा पावर स्टार राम चरन ने एक 9 साल के बच्चे से मुलाकात की. यह बच्चा कैंसर  जूझ रहा था.

og5qt9e8

बच्चे का नाम रवुला मणि कुशल है. वो स्पर्श हॉस्पाइस हॉस्पिटल में भर्ती है. उसकी इच्छा थी कि वो राम चरन से मुलाक़ात करे. संस्थान की डायरेक्टर नंदनी रेड्डी ने बच्चे का सपना पूरा किया. उन्होंने मेगा पावर स्टार राम चरन से बच्चे की मुलाक़ात करवाई.

रामचरन को जब इस बात की जानकारी हुई तो वो खुद हॉस्पिटल चल कर आएं और रामचरन से मुलाकात की. उन्होंने बच्चे के साथ बात की और कुछ पल बिताए. मेगा स्टार ने बच्चे को हिम्मत दी. राम चरन ने रवुला के पैरेंट्स से बात की. उन्होंने पैरेंट्स को भी हिम्मत दी.

तस्वीर में देख सकते हैं कैसे राम चरन बच्चे के साथ बात कर रहे हैं. ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ram Charan, Mega Star Ram Charan, RRR, Ramcharan Met Special Fan, Viral And Trending Story, Ajab Gajab Story In Hindi, Motivational Story, Ndtv Hindi, NDTV India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com