विज्ञापन

बनारस में काशी विश्ननाथ का रोपवे तैयार, नहीं झेलना पड़ेगा जाम, फटाक से पहुंचेंगे बाबा के धाम, जानें किराया

वाराणसी रोपवे परियोजना भारत की पहली और दुनिया की तीसरी सार्वजनिक परिवहन रोपवे परियोजना है. करीब 4.2 किमी. लंबा यह रोपवे छावनी रेलवे स्टेशन (वाराणसी जंक्शन) को चर्च स्क्वायर (गोदौलिया) से जोड़ेगा.

बनारस में काशी विश्ननाथ का रोपवे तैयार, नहीं झेलना पड़ेगा जाम, फटाक से पहुंचेंगे बाबा के धाम, जानें किराया
वाराणसी में जल्द शुरू होगा रोपवे.
  • वाराणसी में छावनी रेलवे स्टेशन से गोदौलिया तक लगभग चार किलोमीटर लंबी रोपवे सेवा जल्द शुरू होगी
  • रोपवे सेवा के लिए छावनी से गोदौलिया की पूरी यात्रा का किराया 50 रुपये होगा
  • स्मार्ट पास धारक छावनी से गोदौलिया तक 40 रुपये में सफर कर सकेंगे
लखनऊ:

वाराणसी में जल्द ही रोपवे सेवा शुरू होने जा रही है. इसके शुरू होने से ट्रैफिक से बड़ी राहत मिलेगी. लोग रोपवे के जरिए रोजमर्रा का घंटों का सफर मिनटों में तय कर सकेंगे. रोपवे की सुविधा यात्रियों को शहर के मुख्य इलाकों के बीच तेज और सुंदर सफर का अनुभव देगी. स्थानीय लोगों के साथ ही वाराणसी आने वाले तीर्थ यात्रियों को इस सुविधा से बड़ी राहत मिलेगी. इसके लिए किराया भी तय कर दिया गया है. 

वाराणसी में जाम की वजह से लोगों को आने-जाने में काफी समय लग जाता है. रोपवे सेवा के जरिए रेलवे स्टेशन और काशी विश्वनाथ धाम जैसी अहम जगहों पर कुछ ही मिनटों में पहुंचा जा सकेगा. इसके लिए किराया कितना चुकाना होगा जानें. 

  • वाराणसी छावनी रेलवे स्टेशन और गोदौलिया के बीच करीब 4 किमी. की यात्रा के लिए 50 रुपये किराया 
  • वाराणसी छावनी स्टेशन से गोदौलिया तक की पूरी यात्रा का किराया 50 रुपये
  • यात्रियों की सुविधा के लिए स्मार्ट पास की भी व्यवस्था
  • स्मार्ट पास से छावनी से गोदौलिया तक की यात्रा 40 रुपये में
  • विद्यापीठ से रथयात्रा स्टेशन तक के सफर के लिए लगेंगे 8 रुपये
  • प्रीमियम गोंडोला सेवा का किराया 2,000 रुपये
  • संस्था या समूह अगर प्री बुकिंग करता है तो गोंडोला से प्रति यात्रा 1,200 रुपये

रोपवे का किराया 10 से 50 रुपये

वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) के उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने बताया कि प्रशासन ने निर्माणाधीन रोपवे का किराया फिक्स कर दिया गया है. वाराणसी छावनी स्टेशन से गोदौलिया तक की पूरी यात्रा का किराया 50 रुपये होगा. जबकि विभिन्न स्टेशनों के बीच कम दूरी की यात्रा के लिए अलग-अलग किराया लिया जाएगा.

हर साल बढ़ेगा 5% रोपवे का किराया

उन्होंने ये भी बताया कि तय किराये में हर साल 1 अप्रैल से 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी. रोपवे शुरू होने से यात्रा कम समय में और ज्यादा आरामदायक तरीके से पूरी हो सकेगी. छावनी से गोदौलिया तक जाने में महज 15 से 16 मिनट लगेंगे. जबकि सड़क के रास्ते जाने में 30 से 45 मिनट लगते हैं.

प्रीमियम गोंडोला का किराया 2,000 रुपये

उन्होंने बताया कि बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए छावनी रेलवे स्टेशन पर लॉकर कमरे की भी व्यवस्था की जाएगी. टिकटधारकों को शुरुआती दो घंटे तक सामान रखने की सुविधा बिल्कुल फ्री मिलेगी. इसके बाद 15 किलो तक के सामान के लिए 50 रुपये प्रति घंटा शुल्क देना होगा.

बोरा ने बताया कि समूह यात्राओं के लिए प्रीमियम गोंडोला सेवा का किराया 2,000 रुपये प्रति यात्रा तय है. किसी संस्था या समूह द्वारा पहले से रिजर्वेशन लेने पर प्रति गोंडोला प्रति यात्रा 1,200 रुपये शुल्क देना होगा.

बता दें कि वाराणसी रोपवे परियोजना भारत की पहली और दुनिया की तीसरी सार्वजनिक परिवहन रोपवे परियोजना है. करीब 4.2 किलोमीटर लंबा यह रोपवे छावनी रेलवे स्टेशन (वाराणसी जंक्शन) को चर्च स्क्वायर (गोदौलिया) से जोड़ेगा.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Varanasi Ropeway, Varanasi Ropeway Latest News, Varanasi Ropeway Ticket Price, Varanasi Ropeway Price Details, Kashi Vishwanath
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com