विज्ञापन

नाम इतना बड़ा कि सर्टिफिकेट भी छोटा पड़ जाए! मिलिए दुनिया के सबसे लंबे नाम वाले इंसान से, दिलचस्प है वजह

Unique World Records: शादी हो या कोई सरकारी फॉर्म, हर जगह आपका नाम पूछा जाता है, लेकिन जरा सोचिए अगर आपका नाम पढ़ने में ही 20 मिनट का समय लग जाए तो क्या होगा? एक ऐसे ही इंसान के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं जिनके 2,253 नामों ने एक अलग ही रिकॉर्ड बना दिया है.

नाम इतना बड़ा कि सर्टिफिकेट भी छोटा पड़ जाए! मिलिए दुनिया के सबसे लंबे नाम वाले इंसान से, दिलचस्प है वजह
गजब का शौक: अपना नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए जोड़ लिए 2,253 नाम
guinnessworldrecords

World Longest Personal Name: अक्सर लोग अपने नाम को लेकर परेशान रहते हैं कि वह छोटा है या बड़ा, लेकिन न्यूजीलैंड के लॉरेंस वॉटकिंस की कहानी सुनेंगे, तो आप अपने नाम को लेकर खुद को खुशनसीब महसूस करेंगे. इन्होंने ऐसा कारनामा किया है, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह जाता है. अपनी पहचान को गिनीज बुक में दर्ज कराने के लिए इन्होंने नामों की पूरी डिक्शनरी ही अपने नाम के आगे जोड़ ली.

जब शादी में गूंजी हंसी की लहर (Lawrence Watkins Name)

कहानी तब मजेदार हो गई जब लॉरेंस अपनी शादी के मंडप में पहुंचे. कानून के अनुसार विवाह संपन्न कराने वाले अधिकारी को दूल्हे का पूरा कानूनी नाम पढ़ना जरूरी था. शादी के दौरान जैसे ही नाम पढ़ना शुरू किया, तो देखते ही देखते 20 मिनट बीत गए. मेहमान अपनी हंसी नहीं रोक पाए और पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा. ये पल किसी कॉमेडी फिल्म के सीन जैसा था, जहां दूल्हा खुद खड़ा होकर अपनी ही नाम की लंबी लिस्ट सुन रहा था.

क्यों रखे 2253 नाम? (Why 2253 names?)

बात 1990 के दौर की है, जब लॉरेंस ऑकलैंड की एक लाइब्रेरी में काम करते थे. उनमें कुछ हटकर करने का जुनून था. उन्होंने अंग्रेजी, लैटिन, जापानी और माओरी जैसी कई भाषाओं के शब्दों को इकट्ठा किया. दोस्तों की मदद से नामों की ऐसी लिस्ट बनाई, जो इतिहास बन गई. हालांकि, बाद में उन्हें कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी और तब जाकर उनका नाम आधिकारिक तौर पर दर्ज हुआ.

ये भी पढ़ें:-VIDEO: 'गुमशुदा' गौरैया का मिल गया पता...इस हवेली का नजारा देख नहीं होगा खुद की आंखों पर यकीन

रोजमर्रा की जिंदगी का पेंच (Struggle of daily life)

हकीकत ये है कि खुद लॉरेंस को अपने सारे नाम याद नहीं हैं. फॉर्म भरना हो या पहचान पत्र दिखाना, उन्हें हमेशा अपने नामों की लिस्ट साथ लेकर चलनी पड़ती है. उन्होंने खुद स्वीकार किया है कि इतने सारे नामों का उच्चारण करना नामुमकिन जैसा है. अब तो सरकारी नियमों में भी उनके कारण बदलाव किए गए हैं, ताकि दोबारा कोई ऐसा 'अतरंगी' कारनामा न कर सके. यूं तो लॉरेंस का यह सफर बताता है कि जुनून की कोई सीमा नहीं होती, बस कभी कभी यह जुनून थोड़ा 'लंबा' पड़ जाता है. आज इतने सालों के बाद भी उनका यह नाम उन्हें दुनिया भर में मशहूर किए हुए है. 

ये भी पढ़ें:-VIDEO: ये तो हद हो गई...पसीने में भिगोकर बिक रहा है खाना! लाइन लगाकर खड़े हैं लोग

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
World Longest Name Registered In Guinness World Record, World Longest Name, Unique World Records, Guinness World Record
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com