विज्ञापन

VIDEO: ये तो हद हो गई...पसीने में भिगोकर बिक रहा है खाना! लाइन लगाकर खड़े हैं लोग 

एक ऐसा देश जहां खान-पान के साथ अनोखे प्रयोग करना कोई नई बात नहीं है, वहां से आई एक खबर इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रही है. डिश को तैयार करने का एक ऐसा तरीका सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे और लोग यह भी पूछ रहे हैं कि, आखिर यह इतनी महंगी क्यों है.

VIDEO: ये तो हद हो गई...पसीने में भिगोकर बिक रहा है खाना! लाइन लगाकर खड़े हैं लोग 
ये अजीबोगरीब फूड ट्रेंड सुनकर उड़ जाएंगे होश, क्या आप कभी इसे चखना चाहेंगे?
pexels

Japan food trend: दुनियाभर में अपनी संस्कृति के लिए मशहूर एक एशियाई देश इन दिनों अपने एक अजीबोगरीब फूड ट्रेंड को लेकर चर्चा में है. यहां एक खास डिश तैयार की जाती है, जिसे 'ओनिगिरी' कहा जाता है. इस डिश को एक विशेष आकार देने के लिए एक बेहद अजीब प्रक्रिया अपनाई जाती है, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर लोग दंग हैं.

ये भी पढ़ें:-पैराग्लाइडिंग या 'मौत' का खेल, 4 घंटे तक हवा में लटका रहा शख्स, VIDEO देख अटक जाएंगी सांसें

क्या है ये 'स्वेट-इन्फ्यूज्ड' ओनिगिरी? (What is Sweat Infused Onigiri?)

जापान में प्रचलित इस डिश को 'स्वेट-इन्फ्यूज्ड ओनिगिरी' कहा जाता है. इस डिश को तैयार करते समय इसे अंडरआर्म्स में दबाकर एक खास आकार दिया जाता है. इस प्रक्रिया के लिए लड़कियों को न केवल साफ-सफाई और डिसइन्फेक्ट होने का ध्यान रखना पड़ता है, बल्कि उन्हें थोड़ा एक्सरसाइज भी करना पड़ता है, ताकि शरीर में पसीना आए और डिश का स्वाद बदल सके.

आखिर क्यों है ये डिश इतनी महंगी? (Why is this dish so expensive?)

हैरानी की बात तो यह है कि इन ओनिगिरी को वहां के लोग सामान्य कीमत से 10 गुना अधिक पैसे देकर खरीदते हैं. इसकी भारी कीमत का कारण इसकी पारंपरिक और विवादास्पद बनाने की प्रक्रिया है, जिसे लोग एक प्रीमियम और दुर्लभ अनुभव मानते हैं. यह खबर इसलिए चर्चा में है, क्योंकि यह पारंपरिक खान-पान के तरीकों से बिल्कुल अलग है और इसकी मांग इसकी अनोखी मेकिंग प्रोसेस के कारण ही बनी हुई है.

ये भी पढ़ें:-99% लोग नहीं पहचान पाएंगे इस जीव को, सबने कहा सांप, लेकिन चौंका देगा जवाब

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Food Trend, Japan, Onigiri, Sweat Infused Onigiri, Weird Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com