हत्या से 34 मिनट पहले की कॉल... पुलिस को सिया के फोन में क्या-क्या मिला?

केतन की मौत कोई हादसा नहीं, बल्कि एक बेहद शातिराना और कोल्ड-ब्लडेड मर्डर था. आरोपी सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने मिलकर जनवरी से ही इस मर्डर का ताना-बाना बुनना शुरू कर दिया था. इस वीडियो में देखिए कि कैसे केतन के ही पैसों से उसकी मौत का सौदा तय किया गया. 18 जून को वारदात के दिन, केतन को खाई में धकेलने से ठीक 34 मिनट पहले सिया और चेतन के बीच आखिरी बार बात हुई. इसी कॉल पर सिया ने चेतन को कन्फर्म किया कि वहां आस-पास कोई टूरिस्ट मौजूद नहीं है और धक्का देने का यही सही समय है. शादी की शॉपिंग के बहाने सिया ने केतन से ₹1 करोड़ ऐंठे थे. केतन ने अपनी होने वाली पत्नी पर आंख मूंदकर भरोसा किया, लेकिन सिया ने वे सारे पैसे अपने प्रेमी चेतन चौधरी को ट्रांसफर कर दिए ताकि वह अपना बिजनेस सेटअप कर सके. दोनों ने मर्डर के बाद बचने का एक अनोखा बैकअप प्लान बनाया था. तय हुआ था कि मर्डर के बाद दोनों 3 साल तक शादी नहीं करेंगे ताकि किसी को उन पर शक न हो. चेतन के बिजनेस में सेटल होते ही वे शादी कर लेते. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों ने अपने फोन से पिछले 3 महीने का चैट बैकअप डिलीट कर दिया था. हालांकि, पुलिस की टेक्निकल टीम अब इस डेटा को रिकवर कर रही है.

संबंधित वीडियो