What is the world longest place name: दुनिया में कई शहर और गांव अपने इतिहास या खूबसूरती के लिए मशहूर हैं, लेकिन एक जगह ऐसी भी है जो अपने बेहद लंबे नाम के कारण पूरी दुनिया में फेमस है. इस जगह का नाम इतना लंबा है कि इसे एक बार में सही ढंग से पढ़ना और याद रखना आसान नहीं है.
दुनिया की सबसे लंबे नाम वाली जगह
दुनिया की सबसे लंबे नाम वाली जगह का नाम 85 अक्षरों का है और ये जगह न्यूजीलैंड के हॉक्स बे (Hawke's Bay) क्षेत्र में स्थित एक पहाड़ी है. इस जगह का आधिकारिक नाम है-
Taumatawhakatangihangakoauauotamateaturipukakapikimaungahoronukupokaiwhenuakitanatahu
इस पहाड़ी की ऊंचाई लगभग 305 मीटर है. स्थानीय लोग इस लंबे नाम की जगह इसे संक्षेप में Taumata या Taumata Hill कहकर पुकारते हैं.
इस लंबे नाम का मतलब क्या है?
यह नाम माओरी भाषा से लिया गया है, जो न्यूजीलैंड के मूल निवासियों की भाषा है. इसका अर्थ है-
"वह पहाड़ी जहां बड़े घुटनों वाले योद्धा तमाटेआ, जो पहाड़ों पर चढ़ते थे और दूर-दूर तक यात्रा करते थे, उन्होंने अपनी प्रिय की याद में कोआउआउ (माओरी बांसुरी) बजाई थी"
यह नाम सिर्फ एक स्थान की पहचान नहीं है, बल्कि एक ऐतिहासिक घटना और सांस्कृतिक विरासत को भी दर्शाता है.
सोने और हीरे के खजाने से भरे हैं ये ग्रह, क्या इन पर कभी इंसान जा सकते हैं?
इतना लंबा नाम क्यों रखा गया?
माओरी संस्कृति में स्थानों के नाम केवल पहचान के लिए नहीं होते, बल्कि वे किसी घटना, व्यक्ति या परंपरा की कहानी भी बताते हैं. इसलिए कई स्थानों के नाम लंबे होते हैं.
कहा जाता है कि योद्धा तमाटेआ (Tamatea) ने अपने भाई की मृत्यु के बाद इसी पहाड़ी पर बैठकर कई दिनों तक बांसुरी बजाकर शोक व्यक्त किया था. उसी घटना की याद में इस पहाड़ी का यह लंबा नाम रखा गया.
लंबे नाम के साथ तस्वीरें लेते हैं लोग
दुनिया भर से आने वाले पर्यटक इस पहाड़ी पर सिर्फ इसकी प्राकृतिक सुंदरता देखने ही नहीं, बल्कि इसके लंबे नाम वाले प्रसिद्ध साइनबोर्ड के साथ तस्वीरें खिंचवाने भी पहुंचते हैं. यह जगह सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय है और कई लोग इसका नाम सही उच्चारण करने की चुनौती लेते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं